नई दिल्ली। टाटा ग्रुप ने अपना मोबाइल फोन कारोबार एयरटेल को बेचने का काम पूरा कर लिया है। दो साल पहले इस मामले में बातचीत शुरू हुई थी, जो अब पूरी हो गई है। टाटा समूह ने इस सौदे को पूरा करने के लिए बैंकों सहित अन्य बकाएदारों का करीब 50 हजार करोड़ रुपये चुका दिया है। इस सौदे के तहत टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने अपनी पूरी हिस्सेदारी एयरटेल को बेच दी है।

दो साल में पूरा हुआ सौदा
टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) देशभर में टाटा डोकोमो के नाम से मोबाइल सेवा दे रहे थे। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने सौदे के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान दूरसंचार विभाग को भी कर दिया है। इसके अलावा 40 हजार करोड़ रुपये बैंकों सहित अन्य बाकयेदारों को दिया गया है।
टाटा समूह ने जारी किया बयान
टाटा समूह के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर बताया है कि सौदे पर आगे बढ़ने से पहले सभी बकाएदारों को भुगतान कर दिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार सौदे के तहत सभी 19 सर्किल का कारोबार एयरटेल को बेच दिया गया है। इसमें से 17 सर्किल में टाटा टेलीसर्विसेज और 2 सर्किल में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) सेवाएं दे रही थी।
रिलायंस जियो के आने से हुआ घाटा
रिलायंस जियो ने 2016 में मोबाइल फोन सेवा के कारोबार में कदम रखा था। उसी वक्त से इस सेक्टर में भारी उठापटक चल रही है। कई कंपनियां बिक चुकी हैं, तो कई दिक्कत में आ गई हैं। रिलायंस जियो ने मुफ्त और सस्ता डाटा और कॉलिंग की सुविधा देकर पूरे बाजार का मिजाज बदल दिया है। इसी कारण से टाटा ग्रुप की यह कंपनी भी दिक्कत में आ गई थी।
यह भी पढ़ें : Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान एक नजर में, चुने सबसे सस्ता
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications