भारतीय डाक विभाग (इंडियां पोस्ट) में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर 1735 वैकेंसी निकली है।
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग (इंडियां पोस्ट) में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर 1735 वैकेंसी निकली है। आपको बता दें कि ये वैकेंसी इंडिया पोस्ट के दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और झारखंड सर्किल के लिए हैं। इसके लिए सभी 10वीं पास इच्छुक कैंडिडेट इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर सीधे इस लिंक पर जाकर https://www.appost.in/gdsonline/ अप्लाई कर सकते हैं। हाल ही में इंडिया पोस्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस भर्ती की अंतिम तारीख को 12 जुलाई 2019 तक बढ़ाया है। नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी के बारें में हम आपको यहां बतायेंगे।

इन तारीख को ना करें नजरअंदाज
जानकारी दें कि इंडिया पोस्ट रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2019 तक है।
वहीं ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि 13 जून 2019 से शुरू हुई है।
जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2019 है।
वैकेंसी की मुख्य बातें
जॉब लोकेशन - दिल्ली
वैकेंसी - 174
जॉब लोकेशन - हिमाचल प्रदेश
वैकेंसी - 757
जॉब लोकेशन - झारखंड
वैकेंसी - 804
सैलरी - 10000 रुपये प्रति माह
आवेदन शुल्क
इस बात से भी अवगत करा दें कि इस पद के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना है। इसके अलावा अन्य किसी श्रेणी के उम्मीदवारों और किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को यह शुल्क जमा नहीं करना है। फीस की पेमेंट ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा फीस की पेमेंट किसी भी हेड पोस्ट ऑफिस से कर सकते हैं। हेड पोस्ट ऑफिस की जानकारी आवेदनकर्ता इस लिंक https://appost.in/gdsonline से ले सकते हैं।
उम्र
आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए।
इन सभी कैटगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट मिलेगी।
SC/ST:5 साल
OBC: 3 साल
EWS कैटगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट नहीं मिलेगी।
एकेडमिक योग्यता
वहीं ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को गणित और अंग्रेजी विषय में 10वीं पास होना जरूरी है। प्रथम श्रेणी में पास कैंडिडेट को तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट को एरिया की लोकल भाषा यानी हिंदी आनी चाहिए। कैंडिडेट के पास कम से कम 60 दिनों की बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications