भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को ब्याज दरों में कटौती की है। जी हां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज लेना सस्ता कर दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को ब्याज दरों में कटौती की है। जी हां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज लेना सस्ता कर दिया है। बैंक ने सभी अवधियों के कर्ज के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। इसके चलते एसबीआई में अब 1 साल की एमसीएलआर 8.45 फीसदी से घटकर 8.40 फीसदी सालाना पर आ गई है। एमसीएलआर से लिंक्ड बैंक के सभी लोन्स के लिए ब्याज दर अब 0.05 फीसदी घट गई है। जानकारी दें कि नई एमसीएलआर आज यानि 10 जुलाई 2019 से लागू होगी। यह मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक द्वारा तीसरा रेट कट है। इस नए रेट कट को मिलाकर 10 अप्रैल 2019 से अब तक होम लोन की ब्याज दरें 0.2 फीसदी घट गई हैं।

पहले से तीन बैंक घटा चुके हैं एमसीएलआर
इस बात से भी अवगत कराना चाहेंगे कि एसबीआई से पहले आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी एमसीएलआर में कटौती कर चुके हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने सभी अवधियों के लिए कर्ज पर एमसीएलआर में 0.1 फीसदी की कटौती की है। वहीं पीएनबी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न टेनर पर एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की है।
एमसीएलआर क्या है ?
बैंकों द्वारा एमसीएलआर बढ़ाए या घटाए जाने का असर नए लोन लेने वालों के अलावा उन ग्राहकों पर पड़ता है, जिन्होंने अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया हो। दरअसल अप्रैल 2016 से पहले रिजर्व बैंक द्वारा लोन देने के लिए तय मिनिमम रेट बेस रेट कहलाती थी। यानी बैंक इससे कम दर पर कस्टमर्स को लोन नहीं दे सकते थे। वहीं 1 अप्रैल 2016 से बैंकिंग सिस्टम में एमसीएलआर लागू हो गई और यह लोन के लिए मिनिमम दर बन गई। यानी उसके बाद एमसीएलआर के आधार पर ही लोन दिया जाने लगा।
पूरे देश में 22010 ब्रांच
वहीं 31 मार्च 2019 तक एसबीआई का डिपॉजिट बेस 45.74 फीसदी सीएएसए रेशियो के साथ 29 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था। जबकि वहीं लोन बेस 22 लाख करोड़ रुपये था। होम लोन और ऑटो लोन में एसबीआई का मार्केट शेयर लगभग 35 फीसदी है। इसकी पूरे देश में 22010 ब्रांच और 58000 से ज्यादा एटीएम/सीडीएम हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications