देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस कोई कार्यालय खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस कोई कार्यालय खोलने के लिए दुनिया की नौंवी सबसे महंगी जगह है। जी हां संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई के सर्वेक्षण के अनुसार कनॉट प्लेस में ऑफिस जगह का वार्षिक किराया 144 डॉलर प्रति वर्गफुट तक है। आपको बता दें कि दिल्ली पिछले साल भी इसी स्थान पर थी। हांगकांग का सेंट्रल डिस्ट्रिक लगातार दूसरे साल इस सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान पर रहा है। यहां किसी कार्यालय के लिए एक साल का किराया 322 डॉलर प्रति वर्गफुट है।

मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर 27वें स्थान पर
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर और नरीमन प्वाइंट इस सूची में 27वें और 40वें स्थान पर हैं। इन जगहों पर किराये की लागत 90.67 डॉलर प्रति वर्गफुट और 68.38 डॉलर प्रति वर्गफुट वार्षिक है। ब्रांदा कुर्ला परिसर पिछले साल इस सूची में 26वें स्थान पर था। इस सूची में लंदन का वेस्ट एंड दूसरे स्थान पर, हांगकांग का कोलून तीसरे, न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहैटन चौथे और बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट पांचवे स्थान पर है।
भारतीय बाजार के कई शहरों में बढ़िया निवेश
बता दें कि सीबीआरई वैश्विक स्तर पर कार्यालयों की किराया लागत की निगरानी करती है। वह हर साल ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट सर्वेक्षण करती है। वहीं सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि कार्यालयी जगहों पर भारतीय बाजार के कई शहरों में बढ़िया निवेश जारी है। वैश्विक कंपनियां इन शहरों में अपने कार्यालय खोलने के लिए इन शहरों में निवेश करने के पक्ष में हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications