एचडीएफसी के वर्तमान प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी बनने वाले व्यक्ति को 15 दिन का चैलेंज लेना होगा।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के वर्तमान प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी बनने वाले व्यक्ति को 15 दिन का चैलेंज लेना होगा। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के मुखिया अपने रिप्लेसमेंट पर चाहते हैं कि उनकी जगह आने वाला व्यक्ति उनसे हर मामले में बेहतर हो। पुरी ने एक मीटिंग में कहा था, 'जो भी मेरी जगह लेना चाहता है कि उसे 1 साल तक काम सिखाना पड़े तो मैं ऐसे व्यक्ति को अपना पद नहीं दूंगा।

देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले बैंक प्रमुख: आदित्य पुरी
वहीं पुरी का कहना है कि उनकी जगह लेने वाले को 18 महीने तक हाथ पकड़कर सिखाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। पुरी अगले साल अक्टूबर में 70 साल के हो जाएंगे। एचडीएफसी बैंक के सतत विकास और प्रदर्शन का श्रेय पुरी के नेतृत्व को जाता है। वह देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले बैंक प्रमुख भी हैं, जिन्होंने 1994 में अपनी करियर के शुरुआत के बाद से ही बैंक का नेतृत्व किया था। जहां तक उनके उत्तराधिकारी की बात है, वह कौन होगा इस पर केवल अटकलें ही लगाई जा रही हैं।
बोर्ड जल्द ही उत्तराधिकारी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करेगा
जानकारी दें कि मई 2018 में पुरी ने बताया था कि एचडीएफसी बैंक बोर्ड जल्द ही उनका उत्तराधिकारी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। बोर्ड की पुरी के रिटायरमेंट से 18-24 महीने पहले एक उत्तराधिकारी की पहचान की प्रक्रिया शुरू करने की योजना थी। बोर्ड ने 12 महीने के ओवरलैप पीरियड की योजना बनाई थी जिससे नया एमडी उतने समय तक पुरी से काम सीख सके।
हालांकि उस घोषणा के केवल तीन महीने बाद, पुरी के सबसे भरोसेमंद परेश सुथंकर ने उत्तराधिकार की दौड़ से बाहर होते हुए बैंक से अचानक जाने की घोषणा कर दी थी। तब से बैंक ने सुथंकर के पद पर भी किसी की नियुक्ति नहीं की। वार्षिक आम बैठक में कई शेयरहोल्डर्स ने अपनी इच्छा व्यक्त की थी कि पुरी को 70 साल के बाद भी आगे जारी रखना चाहिए। लेकिन पुरी ने इस पर शेयरहोल्डर्स को कोई जवाब नहीं दिया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications