अंशुला कांत को विश्व बैंक का एमडी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली: अंशुला कांत को विश्व बैंक का एमडी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। जी हां जानकारी दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एमडी अंशुला कांत को विश्व बैंक ने अहम जिम्मेदारी दी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (एमडी और सीएफओ) बनाया गया है। एसबीआई ग्राहकों को 1 अगस्त से मुफ्त में मिलेगा ये सर्विस ये भी पढ़ें

जानकारी दें कि बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मल्पास ने शुक्रवार को इस नियुक्ति का एलान किया। सीएफओ अंशुला कांत वर्ल्ड बैंक ग्रुप के फाइनेंशियल और रिस्क मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी। वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट मल्पास ने कहा कि यह खुशी की बात है कि अंशुला कांत के रूप में विश्व की सर्वोच्च बैंकिंग संस्था को एक ऐसी शख्सियत मिल रही है जिसका फायदा न केवल बैंक को होगा बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी होगा।
वित्त और बैंकिंग सेक्टर में 35 वर्ष का लंबा अनुभव
इस बात से भी अवगत करा दें कि मल्पास ने अंशुला कांत के बारे में बताया कि उन्हें वित्त और बैंकिंग सेक्टर में 35 वर्ष का लंबा अनुभव है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सीएफओ के तौर पर उन्होंने बेहतर योगदान दिया है। इतना ही नहीं बैंकिंग सेवा में उन्हें तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए भी जाना जाता है। वहीं मल्पास ने कहा कि मैं (अंशुला कांत) उनका स्वागत करता हूं। उनके साथ काम करने के लिए मैं और मेरी टीम तैयार हैं। हम सभी उनके साथ मिलकर बेहतर नतीजे हासिल करने में मदद करेंगे। मल्पास के मुताबिक सीएफओ कांत रिस्क मैनेजमेंट और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के मामले में वर्ल्ड बैंक सीईओ के साथ मिलकर काम करेंगी।
जानें अंशुला कांत के बारें में
बता दें कि अंशुला कांत लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक ऑनर्स में ग्रेजुएट हैं। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 6 सितंबर, 2018 को उन्हें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया। वहीं इससे पहले वो एसबीआई की डिप्टी एमडी एवं सीएफओ के पद पर कार्यरत थीं। अंशुला कांत का कार्यकाल 30 सितंबर, 2020 तक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications