नई दिल्ली। अगर आप लेह-लद्दाख की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। भारतीय रेलवे की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 6 रात और 7 दिन का यहां घूमाने का कार्यक्रम बनाया है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत लेह, लद्दाख और पांगोंग की खूबसूरती का नजारा देखने को मिलेगा। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम 'मैग्निफिसेंट लद्दाख' है। इस पैकेज की पूरी जानकारी आईआरसीटीसी वेबसाइट में दी है। वैसे फिल्म 3 इडियट्स की शूटिंग पैंगोग झील पर हुई थी, तक से यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

1 अगस्त 2019 से शुरू होगा 'मैग्निफिसेंट लद्दाख' टूर
आईआरसीटीसी का 'मैग्निफिसेंट लद्दाख' टूर 1 अगस्त 2019 से भोपाल से शुरू होगा। पैकेज के तहत लोगों को फ्लाइट से पहले भोपाल से दिल्ली फिर दिल्ली से लेह लेकर जाया जाएगा। इस पैकेज में होटल के कमरे में रुकना, प्रवेश और स्मारक शुल्क, यात्रा कार्यक्रम के दौरान होटल से डेस्टिनेशन तक आना-जाना, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल हैं।
ये है पैकेज की कीमत
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में कई तरह से किराया दिया जा सकता है। अगर आप अकेले टूर पर जाना चाहते हैं और यात्रा के दौरान अकेले ही रुकना चाहते हैं तो आपको 55300 रुपये देने होंगे। अगर आप कमरा शेयर करना चाहें तो यह किराया घट कर 47500 रुपये हो जाएगा। वहीं अगर आप तीन लोग एक साथ रुकना चाहें तो किराया घट कर 46500 रुपये हर जाएगा।
ये है यात्रा का कार्यक्रम
आईआरसीटीसी का यह टूर 1 अगस्त 2019 को भोपाल से शुरू होगा। 1 अगस्त को लोगों को स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा। फिर 2 अगस्त को उन्हें दिल्ली से लेह ले जाया जाएगा। इसी तरह वापली में उन्हें 7 अगस्त को लेह से दिल्ली लाया जाएगा और उसी दिन यानी 7 अगस्त को ही दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा। फ्लाइट की सभी यात्र स्पाइस जेट की कराई जाएंगी। यात्रा की शुरुआत का दिन नजदीक होने के चलते इसकी जल्द बुकिंग करा लेना ही अच्छा है।
यह भी पढ़ें : आईआरसीटीसी लाया अमरनाथ यात्रा पैकेज, हवाई जहाज से होगी यात्रा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications