ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी हां फ्लिपकार्ट और अमेजन का सेल आज से शुरू हो गया है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी हां फ्लिपकार्ट और अमेजन का सेल आज से शुरू हो गया है। आज से अमेजन पर दो दिनों के लिए प्राइम डे सेल की शुरुआत हो रही है। इस सेल में वेबसाइट पर 1000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। अगर आप भी छूट के साथ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हो तो आपके लिए अमेजन शानदार मौका लेकर आ रही है जिससे की आप स्मार्टफोन खरीद सकते हो। वहीं दूसरी ओर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डेज सेल की शुरुआत फिर से की है। बता दें कि ये शॉपिंग सेल 15 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगी। सेल के पहले दिन, फ्लिपकार्ट प्लस यूज़र्स डील्स को एक्सेस कर पाएंगे। जबकि दूसरे लोग को सेल में 16 जुलाई से खरीदने का मौका मिलेगा। जी हां फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।
कई प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल:
सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एसबीआई बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें एसबीआई क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर कई प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं कंपनी ने यह भी बताया है कि फ्लिपकार्ट प्लास मेंबर्स को 15 जुलाई सुबह 8 बजे से अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल के दौरान, टीवी और एप्लायंसेज पर 75 फीसदी तक का ऑफ मिलेगा। फैशन कैटेगरी पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। जानकारी दें कि कंपनी ने यह भी घोषणा की है की फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 15 जुलाई सुबह 8 बजे से अर्ली एक्सेस मिलेगा। सेल के दौरान, टीवी और एप्लायंसेज पर 75 फीसदी तक का ऑफ मिलेगा। फैशन कैटेगरी पर 80 प्रतिशत तक का ऑफ देखने को मिलेगा।
फ्लिपकार्ट प्लस पर होंगी ये डील्स भी
सेल में होम एंड फर्नीचर कैटेगरी के तहत 40-80 फीसदी तक की छूट होगी। ब्लैंकेट्स, बेडशीट और लाइटिंग पर 30-70 फीसदी छूट, किचर व डाइनिंग से जुड़ी चीजों की कीमत 199 रुपये से शुरू होना जैसी डील्स रहेंगी। इन डील्स के अलावा बिग शॉपिंग डेज सेल में सुबह और शाम 6 बजे व दोपहर व रात 12 बजे ब्लॉक बस्टर डील्स रहेंगी। दोपहर 12-2 बजे के बीच रश ऑवर्स होंगे, जिनमें 5 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट होगी। बाई 3 पर 10 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट, बाई 4 पर 15 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट, 1999 रुपये की शॉपिंग पर 15 फीसदी ऑफ और 1499 रुपये की शॉपिंग पर 10 फीसदी का ऑफ कॉम्बो डील्स के तहत रहेगा।
एचडीएफसी कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का डिस्काउंट
अमेजन पर प्राइम डे सेल:
दो दिनों तक चलने वाली सेल में प्राइम कस्टमर के लिए तमाम ऑफर लाए गए हैं। 48 घंटे तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, ऑडियो प्रॉडक्ट्स, टीवी और कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर्स मिलने वाले हैं। आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो और सस्ते अच्छे प्रॉडक्ट खरीदना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपको अपनाने होंगे। अमेजन जो सेल लाया है उसका ज्यादा फायदा प्राइम मेंबर को मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी इस सेल का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले अमेजन प्राइम को सब्सक्राइब करें। जानकारी दें कि अमेजन इस बार एचडीएफसी बैंक से टाईअप किया है। एचडीएफसी कार्ड पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके पास एचडीएफसी का कार्ड हो तो पेमेंट के लिए इसका इस्तेमाल करें।
इन फोन पर मिलेगी छूट
- सेल के दौरान 14,990 रुपए की कीमत वाला सैमसंग गैलेक्सी M30 करीब 1000 रुपए की छूट के साथ 13,990 रुपए में मिलेगा।
- हॉनर 8सी 11,999 रुपए की बजाय 7,999 रुपए में मिलेगा।
- Xiaomi ब्रांड के मी ए2 सेल के दौरान 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसकी लॉन्चिंग 16,999 प्राइस टैग के साथ हुई थी।
- नोकिया 8.1 स्मार्टफोन 26,999 रुपए की बजाय 18,499 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
- एलजी वी40 फोन 60,000 रुपए की बजाय सेल के दौरान इसे 39,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- हॉनर व्यू 20 को 37,999 रुपए की बजाय 27,990 रुपए में खरीद सकेंगे।
- हुवावे वाई9 को भारत में 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन यह 11,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications