टाटा ग्रुप देश के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूची में 2019 में लगातार दूसरे साल टॉप पर रहा है।
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप देश के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूची में 2019 में लगातार दूसरे साल टॉप पर रहा है। जानकारी दें कि टाटा ब्रांड मूल्य में 37 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 19.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 2018 में 14.23 अरब डॉलर थी। एलआईसी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और इंफोसिस तीसरे स्थान पर रहा है। जानकारी दें कि इंग्लैंड स्थित ब्रांड फाइनेंस ने यह लिस्ट जारी की है।

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) का भी इस लिस्ट में जिक्र है। समीक्षाधीन वर्ष के दौरान एडीएजी की ब्रांड वैल्यू 65 फीसदी घटकर 55.9 करोड़ डॉलर के निचले स्तर पर आ गई। इस लिस्ट में अनिल अंबानी समूह 28 स्थान फिसलकर 56वें पायदान पर चला गया। बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा ग्रुप न केवल देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड है, बल्कि शीर्ष 25 ब्रांडों में इसने सबसे तेज ग्रोथ भी दर्ज की है। समीक्षाधीन अवधि में ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 37 फीसदी बढ़ी है। ग्रुप ने वाहन, आईटी सेवा, इस्पात और रसायन क्षेत्र में लगातार ग्रोथ दर्ज की है।
एलआईसी दूसरे स्थान पर
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ब्रांड वैल्यू के हिसाब से दूसरे स्थान पर है। एलआईसी की ब्रांड वैल्यू 22.8 फीसदी बढ़कर 7.32 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस की ब्रांड वैल्यू इस दौरान 7.7 फीसदी बढ़कर 6.50 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इंफोसिस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही।
एचडीएफसी बैंक छठें स्थान पर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 5.97 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर रहा। बता दें कि इसके ब्रांड वैल्यू में 34.4 फीसदी का इजाफा हुआ। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 35.5 फीसदी बढ़कर 5.24 अरब डॉलर पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक की वैल्यू 19 फीसदी बढ़कर 4.84 अरब डॉलर रही। सूची में एचडीएफसी बैंक छठें स्थान पर रहा। बात करें अगर दूरसंचार क्षेत्र से सिर्फ एयरटेल टॉप 10 में स्थान बनाने में कामयाब रही। हालांकि कंपनी की ब्रांड वैल्यू में 28.1 फीसदी गिरावट रही और यह घटकर 4.79 अरब डॉलर रह गई। लिस्ट में यह 7वें स्थान पर है। वहीं एचसीएल 4.64 अरब डॉलर के साथ आठवें, आरआईएल 4.54 अरब डॉलर के साथ नौवें और विप्रो चार अरब डॉलर के साथ दसवें स्थान पर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications