अगर आप भी नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते है तो आपके लिएअच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स मोबाइल यूजर्स के लिए जल्द सस्ते प्लान लाएगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स मोबाइल यूजर्स के लिए जल्द सस्ते प्लान लाएगा। जी हां कंपनी अब कम पैसों में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन दे सकती है। वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी मोबाइल के जरिए नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करने वालों को कम पैसों में सब्सक्रिप्शन की सुविधा देगी। इस प्लान की कीमत मात्र 250 रुपए प्रति महीना होगी। जानकारी दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा हमें पूरा यकीन है कि इस नए प्लान से भारत में नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इससे कंपनी के बिजनेस में भी बढ़ोतरी होना तय है। कंपनी ने मार्च में कहा था कि वह भारत में 250 रुपए प्रति माह की दर से मोबाइल यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है।

फिलहाल 800 रुपए प्रति तीन माह के सब्सक्रिप्शन प्लान
बता दें कि अगर कंपनी इस प्लान पर आगे बढ़ती है तो वह अमेजन के प्राइम वीडियो और वॉल्ट डिजनी के हॉटस्टार को कड़ी टक्कर देगी। जो कि कम दाम में यूजर्स को बेहतर सुविधाएं दे रहे हैं। मालूम हो कि नेटफ्लिक्स मौजूदा समय में 500 और 800 रुपए प्रति तीन माह के सब्सक्रिप्शन प्लान बेच रही है। लेकिन ये प्लान अन्य डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग करने वाली कंपनियों के प्लान्स के मुकाबले थोड़े ज्यादा हैं। वहीं बात करें हॉट स्टार की तो कंपनी 299 रुपए प्रति माह की दर से लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य सुविधाएं दे रहा है।
बता दें कि भारत में डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली अमेजन प्राइम, जहां सिर्फ 999 रुपए में एक साल का सब्सक्रिप्शन दे रही है। वहीं हॉटस्टार अपने उपभोक्ताओं को सिर्फ 365 रुपए में एक साल का सब्सक्रिप्शन दे रही है। चूंकि भारत जैसे बाजार में कीमत काफी मायने रखती है, इसलिए नेटफ्लिक्स भारतीय उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए हर महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि अभी यह प्लान सिर्फ टेस्टिंग के उद्देश्य से शुरु किए जाएंगे और कंपनी द्वारा इन्हें बाद में बंद भी किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी द्वारा विभिन्न देशों में अलग-अलग विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। उदाहरण के लिए नेटफ्लिक्स का मोबाइल डिवाइस पर सब्सक्रिप्शन या फिर कम समय सीमा के लिए सब्सक्रिप्शन की सुविधा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications