पंजाब एंड सिंध बैंक ने बुधवार को 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी।
नई दिल्ली: पंजाब एंड सिंध बैंक ने बुधवार को 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी। जी हां भूषण पावर एंड स्टील (बीपीएसएल) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इलाहाबाद बैंक के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) को 238 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। बता दें कि पंजाब एंड सिंध बैंक ने बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भूषण पावर एंड स्टील द्वारा 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी।

पीएनबी और इलाहाबाद बैंक के साथ भी हुई धोखाधड़ी
इस बात से भी अवगत करा दें कि इससे पहले, इसी महीने पीएनबी और इलाहाबाद बैंक ने भी भूषण पावर एंड स्टील द्वारा क्रमश: 3,805 करोड़ रुपये और 1,774 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। भूषण पावर एंड स्टील मामले को आरबीआई 2017 में दिवाला अदालत को भेज चुका है। पीएनबी की ओर से आरबीआई को दी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि भूषण स्टील ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी की और बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर अपने बहीखातों में गड़बड़ की है।
बैंक को रिकवरी की उम्मीद
बता दें कि पंजाब एंड सिंध बैंक ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने बैंक से लिए पैसों का दुरुपयोग किया और कर्जदाताओं के कंसोर्टियम से कर्ज लेने के लिए अपने बही-खातों में हेराफेरी की। वर्तमान में इस कंपनी का मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में चल रहा है और बैंक को उससे अच्छी-खासी रिकवरी की उम्मीद है। बैंक ने यह भी कहा कि भूषण पावर के खातों को लेकर उसने 189 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है।
कंपनी ने 33 बैंकों/वित्तीय संस्थानों से विभिन्न लोन उठाया
वहीं सीबीआई की एफआईआर में कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल, उपाध्यक्ष आरती सिंघल सहित अन्य निदेशकों के नाम संदिग्धों में शामिल हैं। सीबीआई ने कहा है, कंपनी ने वर्ष 2007 से 2014 के दौरान 33 बैंकों/वित्तीय संस्थानों से विभिन्न लोन सुविधाओं का लाभ उठाकर लगभग 47,204 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया और उसे समय पर नहीं लौटाया। इसके बाद, लीड बैंक पीएनबी ने खाते को एनपीए घोषित कर दिया, जिसके बाद अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने भी इस लोन खाते को एनपीए घोषित कर दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications