नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल जल्द ही अपने ग्राहकों को 250 रुपये के डिस्काउंट वाउचर देने की शुरुआत कर सकती हैं। दरअसल इन दोनों कंपनियों की कंज्मूमर गुड्स कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर से बातचीत चल रही है। यह बातचीत अगर समझौता में बदल जाती है तो रिलायंस जिओ और एयरटेल ग्राहकों को रिचार्ज प्लान पर डिस्काउंट वाउचर का ऑफर दे सकते हैं।

499 रुपये और इससे बड़े रिचाज पर मिल सकता है ये डिस्काउंट वाउचर
अंग्रेजी ईटी के अनुसार रिलायंस जियो और एयरटेल 499 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज प्लान पर ग्राहकों को 250 रुपये का डिस्काउंट वाउचर दे सकती हैं। ग्राहक इस वाउचर का इस्तेमाल किसी भी किराया स्टोर पर एचयूएल के सामान खरीदने में कर सकता है।
इस डील से एचयूएल को होगा फायदा
अगर यह एमझौता हो जाता है तो रिलायंस जियो और एयरटेल के अलावा एचयूएल को भी फायदा होगा। वहीं इन दोनों मोबाइल कंपनियों का कमाई का नया रास्ता भी खुल जाएगा। इस समझौते को लेकर दोनों कंपनियां की एचयूएल से बातचीत हो रही है। इस डील से एचयूएल को भी फायदा मिलेगा। यह कंपनी आजकल क्लाउड बेस्ड एनालिटिक्स से ग्राहकों की पसंद जानने की कोशिश कर रही है।
फायदा और ग्राहक बढ़ाने में मिलेगी कंपनियों को मदद
अगर यह समझौता हो जाता है तो रिलायंस जियो और एयरटेल को ग्राहक बढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं एचयूएल को ग्राहकों की पसंद समझने से नए नए उत्पाद बाजार में लांच करने में मदद मिलेगी। एयरटेल अभी तक एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट पर फोकस कर रही थी। अगर यह समझौता हो जाता है तो कंज्यूमर गुड्स क्षेत्र में भी उसकी पैठ बढ़ेगी। वहीं जियो पहले ही पीओएस टर्मिनल के माध्यम से किराना दुकानों को जोड़ रही है। अगर यह समझौता हो जाता है, तो इसके इस कारोबार में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : ये हैं जियो, वोडा और एयरटेल के सस्ते प्लान, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications