नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने देश के सभी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर 'नो बिल नो पेमेंट' की नीति लागू कर दी है। इससे देशभर में यात्रियों का काफी राहत मिलेगी। यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस नीति के तहत अगर रेलवे का कोई वेंडर रेलवे स्टेशन या ट्रेनों पर सामान खरीदने के बाद उसका बिल न दे तो यात्री उसका भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं है। अभी तक यह वेंडर काफी मनमानी करते थे, लेकिन अब उन पर लगाम लगेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया ट्वीट
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है। इस ट्वीट में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा है कि रेलवे ने अब 'नो बिल, नो पेमेंट' की नीति अपना ली है। उन्होंने बताया कि विक्रेताओं को अब ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर ट्रेन अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर कोई विक्रेता बिल देने से मना करता है, तो आपको उस वेंडर को पैसे देने की आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो भी डाला है, जिसमें इस नई नीति की जानकारी दी है।
क्यों लिया गया फैसला
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बिक्रेताओं की मनमानी की शिकायतें आना काफी बढ़ गया था। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे के वेंडर सामानों को तय कीमत से ज्यादा पर बेचते हैं। जब इस बात को लेकर यात्री वेंडरों को टोकतें हैं तो झकड़ा तक की नौबत आ जाती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए ही रेलवे ने 'नो बिल, नो पेमेंट' की नीति लागू की है। इसके बाद अगर बिना दिए बिना वेंडर ने पैसा मांगा यात्री को हक है कि वह पैसा ही न दे। इससे इस समस्या पर लगाम लगने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : IRCTC : जानें Railway टिकट कैंसिलेशन के चार्ज
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications