नई दिल्ली। कमाई कम हो या ज्यादा, लेकिन हर आदमी चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो जाए। लेकिन यह पैसा एक साथ इकठ्ठा नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि थोड़ा-थोड़ा करके पैसा एकत्र किया जाए। शुरुआत 1 लाख रुपये का फंड तैयार करने से की जा सकती है। अगर कोई भी चाहे तो 3 साल तक हर माह मामूली रकम जमा करते रहे तो उसके पास 3 साल के बाद 1 लाख रुपया होगा। हां 1 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए निवेश कहां करना है यह लोगों के रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार तय होता है। ऐसे में जानते हैं कि बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्युचुअल फंड में हर माह में कितना पैसा जमा करना होगा, जिससे 3 साल में 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाए।
जानिए बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्युचुअल फंड में कितना जमा करना होगा पैसा
अगर 1 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको बैंक, पोस्ट ऑफिस और म्युचुअल फंड में अलग-अलग पैसा हर माह जमा करना होगा। जहां बैंक के माध्यम से 1 लाख रुपये फंड तैयार करने के लिए 2500 रुपये महीना जमा करना होगा, वहीं पोस्ट ऑफिस में इस निवेश की शुरुआत केवल 2400 रुपये प्रति माह से होगी। लेकिन अगर म्युचुअल फंड के माध्यम से 3 साल में 1 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं तो 2200 रुपये महीने का निवेश करना होगा। आइये अब जानते हैं इस निवेश की योजना।
बैंक में निवेश की योजना
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इस वक्त 3 साल की रिकरिंग डिपाजिट (आरडी) पर 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। ऐसे में 1 लाख रुपये का फंड तैयार करने के लिए लोगों को बैंकी आरडी में हर माह 2500 रुपये जमा करना होगा। 3 साल के बाद बैंक आपको 1 लाख रुपये देगा।
बैंक निवेश योजना एक नजर में
-2500 रुपये हर माह जमा करना शुरू करें
-3 साल तक जमा करें पैसा
-6.25 फीसदी मिलेगा ब्याज
-1 लाख रुपये का फंड हो जाएगा तैयार
पोस्ट ऑफिस में निवेश की योजना
पोस्ट ऑफिस इस वक्त अपनी रिकरिंग डिपॉजिट (आडी) पर 6.90 फीसदी ब्याज दे रहा है। इस ब्याज दर के हिसाब से अगर अगर 3 साल में 1 लाख रुपये का फंड बनाना है तो हर माह 2400 रुपये जमा करना होगा। 3 साल बाद पोस्ट ऑफिस आपको 1 लाख रुपये दे देगा। पोस्ट ऑफिस में जमा पर सरकारी गारंटी होती है, ऐसे में यह निवेश सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है।
पोस्ट ऑफिस निवेश योजना एक नजर में
-2400 रुपये हर माह जमा करना शुरू करें
-3 साल जमा हर माह जमा करें पैसा
-6.90 फीसदी मिलेगा ब्याज
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
म्युचुअल फंड में निवेश योजना
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड में रिटर्न गारंटीड नहीं होता है, लेकिन पिछले एक साल में म्युचुअल फंड की ढेरों स्कीम्स ने 20 से 25 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। लेकिन इस रिटर्न को गारंटीड नहीं माना जा सकता है। इसलिए अगर मान कर चला जाए कि 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाएगा है। अगर इतना रिटर्न मिलता है तो 2200 रुपये हर माह का निवेश अगर 3 साल तक किया जाए तो आराम से 1 लाख रुये का फंड तैयार हो जाएगा।
म्युचुअल फंड निवेश एक योजना में
-2200 रुपये का शुरू करें निवेश
-3 साल तक हर माह जमा करें पैसा
-12 फीसदी का मिले रिटर्न
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
3 साल में अच्छा रिटर्न देने वाली म्युचुअल फंड स्कीम्स
-मोतीलाल ओसवाल नॉस्डॉक-100 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया है 19.89 फीसदी का रिटर्न।
-एसबीआई बैंकिंग और वित्तीय सेवा फंड ने दिया है18.54 फीसदी का रिटर्न।
-फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रेंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज फंड ने दिया है 17.31 फीसदी का रिटर्न।
-टाटा बैंकिंग और वित्तीय सेवा फंड ने दिया है 16.80 फीसदी का रिटर्न।
-एडलवाइस एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (निफ्टी बैंक) ने दिया है 16.75 फीसदी का रिटर्न।
नोट : डाटा 19 अप्रैल 2019 का।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications