आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आईएमएफ के नए प्रमुख बन सकते हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आईएमएफ के नए प्रमुख बन सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आईएमएफ के नए मैनेजिंग डायरेक्टर के लिस्ट में सबसे पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नाम चल रहा है। ऐसे में ये अटकलें चल रही है कि रघुराम राजन को जल्द ही आईएमएफ के नए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया जायेगा। बता दें कि ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय से मांग की जा रही है कि वह इस पद पर इस बार किसी भारतीय के नाम का समर्थन करें, जिसके बाद से ही राजन के नाम की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

आईएमएफ की निवर्तमान एमडी क्रिस्टीन लेगार्ड ने पिछले हफ्ते दिया इस्तीफा
इसके साथ ही इस दौर में राजन के अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी, डेविड कैमरून सरकार में चांसलर रह चुके जॉर्ज ओसबॉर्न और नीदरलैंड के पूर्व वित्त मंत्री जेरोइन डिजस्सेलब्लोएम का नाम भी चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की निवर्तमान एमडी क्रिस्टीन लेगार्ड ने पिछले हफ्ते ही इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा 12 सितंबर से प्रभावी होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर थे रघुराम राजन
रघुराम को लेकर इसके पहले भी चर्चा थी की भी उनको बैंक ऑफ इंग्लैंड का गवर्नर बनाया जा सकता है। हालांकि राजन ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है। रघुराम गोविंद राजन भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर थे। उनका जन्म 3 फरवरी 1963 को भोपाल में हुआ था। वह 4 सितम्बर 2013 को डी. सुब्बाराव के रिटायर होने के बाद उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया और सितंबर 2016 तक इस पद पर रहे।
फिलहाल रघुराम राजन शिकागो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
जबकि अमेरिका की प्रमुख अखबार ने ये दावा भी किया है कि 53 वर्षिय रघुराम सबसे दमदार दावेदार है। इसके साथ ही यह मांग बढ़ती जा रही है कि इस बार आईएसएफ का प्रमुख यूरोप और अमेरिका से बाहर किसी व्यक्तिस को बनाया जाए। ब्रिटेन के विदेशी मामलों की समिति के चेयरमैन टिम टुगेनढत ने विदेश मंत्री जेरेमी हंट को एक लेटर लिखकर यह मांग की है। साथ ही एक प्रसिद्ध अखबार के सम्पादक ने लिखा है कि यह बिल्कुल उचित समय है कि यह पद किसी उभरते बाजार वाले कैंडिडेट को मिले। भारत के केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन इसके लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि वह इसके पूर्व अर्थशास्त्री रह चुके हैं। राजन फिलहाल शिकागो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications