टेलिकॉम कंपनियां मार्केट में अपने जगह बनाये रखने के लिए, लगातार नये प्लान लॉन्च कर रही है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां मार्केट में अपने जगह बनाये रखने के लिए, लगातार नये प्लान लॉन्च कर रही है। बात करें अगर रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल की तो इन सब के बीच काफी कॉम्पिटिशन भी मार्केट में देखने को मिल रही है। इस कारण टेलिकॉम कंपनियां अपनी पकड़ को मज़बूत रखने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एयरटेल ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में कुछ बदलाव किए थे। अब वोडाफोन ग्राहकों के लिए नया प्लान लेकर आया है। इसके लिए वोडाफोन ने 205 और 225 रुपये का प्लान लॉन्च किया है।

205 रुपये का वोडाफोन प्रीपेड प्लान
जानकारी दें कि वोडाफोन का पहला प्लान 205 रुपये का है और यह एक बोनस प्रीपेड प्लान है। इसमें टॉक टाइम नहीं मिलता है लेकिन दूसरी सुविधाएं जैसे कॉल और डेटा की सुविधा मिलती है। कॉलिंग बेनिफिट के लिए सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलेंगी। इस प्लान में कस्टमर्स को 600 एसएमएस भी मिलेगें। इस प्लान की वैलिडिटी 35 दिनों की वैलिडिटी भी मिलेगी। वहीं इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को फ्री लाइव टीवी, मूवीज़ और वोडाफोन प्ले स्टोर तमाम चीज़ें मिलेंगी।
225 रुपये का वोडाफोन प्रीपेड प्लान
बात करें अगर वोडाफोन के इस प्रीपेड प्लान की तो यह भी ऊपर वाले प्लान की तरह ही है। लेकिन इसकी वैलिडिटी 48 दिन की है। इसमें यूज़र्स को कोई टॉकटाइम नहीं मिलता बल्कि लोकल, एसटीडी और रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा पूरी वैलिडिटी पीरियड के अंदर 4 जीबी का डेटा भी मिलता है। इसके साथ ही सब्सक्राइबर्स को 48 घंटे की अतिरिक्त वैलिडिटी और फ्री लाइव टीवी, मूवीज़ और वोडाफोन प्ले स्टोर और भी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
229 रुपये के प्लान में रोजाना मिलेगा 2 जीबी
जानकारी दें कि हाल ही में इसके पहले वोडाफोन ने 229 रुपये का प्लान लॉन्च किया था जिसमें सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी टॉकटाइम के साथ-साथ रोज़ाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। इन बेनिफिट्स के अलावा यूज़र्स को 100 एमएमएस और वोडाफोन प्ले ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवी जैसी तमाम सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह दोनों ऑफर कर्नाटक, बिहार, झारखंड, दिल्ली एनसीआर और यूपी वेस्ट में उपलब्ध हैं। इन प्लान्स की दूसरे क्षेत्रों में उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली एनसीआर रीजन में वोडाफोन को 4 जी नेटवर्क के मामले में सबसे अच्छा ऑपरेटर घोषित किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications