नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद भी क्रिकेटरों का क्रेज कम नहीं हुआ है। वेस्ट इंडीज के दौरे के लिए तीनों फार्मेट में कप्तान बनाए गए विराट कोहली ने एक और बड़ा काम किया है। उन्होंने पुरुषों के लिए इनवियर के एक ब्रांड को साइन किया है। 'वन8' नाम का यह ब्रांड आरतीमास फैशन ने तैयार किया है। यह कंपनी जानी मानी लक्स इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी है। विराट कोहली ने इस इंडोर्समेंट के बाद कहा है कि उनको इस नए वैंचर में जुड़ने से काफी खुशी हो रही है। विराट कोहली देश के सबसे महंगे स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं। इनको विज्ञापनों से भी अच्छा खासा पैसा मिलता है।
इससे पहले वन8 परफ्यूम ब्रांड लांच कर चुके हैं
विराट कोहली इनवियर के पहले परफ्यूम ब्रैंड वन8 भी लाचं कर चुके हैं। 'वन8' का नाम कोहली की जर्सी की संख्या 18 के नाम पर रखा गया है। कोहली के नए वन8 ब्रांड में परफ्यूम के अलावा डियोड्रेंट्स और पॉकेट स्प्रे भी है। इस ब्रांड की नई फ्रेग्रेंस सीरीज 6 प्रकार-एक्वा, विलो, इंटेंस, एक्टिव, फ्रेश और प्योर में उपलब्ध है।
फुटबॉल में भी लगाया है पैसा
विराट कोहली को क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों से भी प्यार है। इन्होंने फुटबॉल और टेनिस लीग में भी निवेश कर रखा है। आईएसएल में एफसी गोवा टीम को खरीद चुके हैं। एफसी गोवा में कोहली का सालाना करीब 1 करोड़ रुपये का निवेश है। कोहली इसमें 25 फीसदी के हिस्सेदार हैं। इसके अलावा विराट कोहली दुबई की इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग में भी निवेश कर चुके हैं। वह यूएई रॉयल्स टीम के को-ऑनर भी हैं।
एक खेल से जुड़े हैं विराट कोहली
कोहली ने टेक स्टार्टअप स्पोर्ट्स कॉन्वो में भी निवेश कर रखा है। यह लंदन में खेल से जुड़ा फोरम है, जहां विभिन्न खेलों के फैंस एक प्लेटफॉर्म पर एकत्र होते हैं। यह लोग इस ऐप में एकत्र होकर अपने फेवरेट खेल और खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करते हैं। इसको ऐप को रियल मेड्रिड के सुपरस्टार वेल्शमेन गैरेथ बेले का सपोर्ट भी हासिल है।
खाने पीने का कारोबार भी कर रहे
कोहली पंजाबी खाने के काफी शौक हैं, लेकिन खेल और फिटनेस के चलते इस पूरा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपने इस शौक को कारोबार में बदल लिया है। इस शौक के चलते उन्होंने दिल्ली के आर के पुरम में रेस्टोरेंट 'नुएवा' की शुरुआत कर दी है। ये एक ठेठ पंजाबी खाने का रेस्टोरेंट है और यहां पर साउथ अमेरिकन और अन्य कॉन्टिनेंट खाने को भी परोसा जाता है।
यह भी पढ़ें : Virat Kohli : तेजी से रन बनाने के अलावा हाई स्पीड कारों के भी हैं शौकीन
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications