मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है।जी हां रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) 42 स्थानों की छलांग के साथ फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। जी हां रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) 42 स्थानों की छलांग के साथ फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी बन गई है। बता दें आरआईएल मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी है। अब तक इस लिस्ट में इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को फॉर्च्यून 500 इंडिया लिस्ट में जगह मिली थी और वह पहले स्थान पर थी।

ग्लोबल 500 की लिस्ट में 106वें स्थान पर रिलायंस
फॉर्च्यून का कहना है कि इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की लिस्ट में 106वें स्थान पर है। यह आईओसी से आगे निकल गई है जो 117वें पायदान पर है। वर्ष 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी 32.1 फीसद बढ़कर 82.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जो 2018 में 62.3 अरब डॉलर थी। वहीं दूसरी ओर आईओसी का मुनाफा इस दौरान 17.7 फीसद बढ़कर 65.9 अरब डॉलर से 77.6 अरब डॉलर हो गई। पिछले दस साल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी में सालाना 7.2 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं 2010 में यह 41.1 अरब डॉलर थी। वहीं इस अवधि में आईओसी की आमदनी सालाना आधार पर 3.64 फीसद बढ़ी है। 2010 में यह 54.3 अरब डॉलर थी।
ओएनजीसी इस लिस्ट में 160वें स्थान पर
बता दें कि फॉर्च्यून की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईओसी के अलावा अन्य भारतीय कंपनियों में ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा मोटर्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और राजेश एक्सपोर्ट्स शामिल हैं। ओएनजीसी इस लिस्ट में 37 पायदान की छलांग के साथ 160वें स्थान पर है। जबकि एसबीआई 20 स्थान नीचे चली गई है और उसे 236वां स्थान मिला है। टाटा मोटर्स को 33 स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है और यह 265वें स्थान पर है। बीपीसीएल 39 पायदान छलांग लगाकर 275वें स्थान पर पहुंची है। वहीं राजेश एक्सपोर्ट्स 90 स्थान खिसककर 495वें पायदान पर है। अमेरिका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट फॉर्च्यून 500 लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications