नई दिल्ली। मोदी सरकार बनने के बाद से शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। हालांकि चुनाव के पहले तक शेयर बाजार काफी तेजी से चल रहा था। शेयर बाजार की इसी गिरावट के चलते म्युचुअल फंड के रिटर्न भी खराब हुए हैं। लेकिन अगर टॉप 10 मिड कैप म्युचुअल फंड का लम्बे समय का रिटर्न देखा जाए तो काफी अच्छा बना हुआ है। इन मिड कैप म्युचुअल फंड ने बैंक की फिक्स डिपाजिट (एफडी) से भी अच्छा रिटर्न फायदा दिया है। पिछले 5 सालों में जहां बैंक की एफडी में औसतन 7 फीसदी का रिटर्न मिला है, वहीं मिड कैप म्युचुअल फंड ने करीब दोगुना तक रिटर्न दिया है। जानकारों के अनुसार मिड कैप म्युचुअल फंड में अभी भी लम्बे समय का निवेश कर फायदा उठाया जा सकता है।

लम्बे समय में निवेश के लिए मिड कैप म्यूचुअल फंड अच्छे
शेयरखान के उपाध्यक्ष मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार मिड कैप म्युचुअल फंड में निवेश करके अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। उनके अनुसार आज की छोटी कंपनी ही बाद में बड़ी बनती है। ऐसे में अभी अगर मिड कैप म्युचुअल फंड की अच्छी स्कीम में निवेश शुरू किया जाए तो लम्बे समय में अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है।
म्युचुअल फंड में कैसे करें निवेश
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड में निवेश कर अच्छा रिटर्न लिया जा सकता है। लेकिन इनके अनुसार म्युचुअल फंड से अच्छा रिटर्न लेने के लिए 2 बातें हरदम याद रखना चाहिए। एक तो निवेश लम्बे समय के लिए यानी कम से कम 3 से 5 साल के लिए करना चाहिए। दूसरा म्युचुअल फंड में पैसा एक बार में नहीं लगाना चाहिए। म्युचुअल फंड में निवेश का सबसे अच्छा तरीका है कि हर माह निवेश किया जाए। म्युचुअल फंड में हर माह निवेश के तरीके को सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) यानी सिप कहा जाता है।
ये हैं टॉप 10 मिड कैप म्युचुअल फंड
-डीएसपी मिडकैप फंड ने 5 साल में दिया 13.68 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड ग्रोथ ने दिया 5 साल में 14.21 फीसदी का रिटर्न।
-एलएंडटी मिडकैप फंड ग्रोथ ने दिया 5 साल में 13.35 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैप फंड ने दिया 5 साल में 12.78 फीसदी का रिटर्न।
-फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड ने दिया 5 साल में 12.58 फीसदी का रिटर्न।
-एचडीएफसी मिड-कैप ऑपर्चुनिटीज फंड ने दिया 5 सा में 11.69 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड ने दिया 5 साल में 15.71 फीसदी का रिटर्न।
-एडलवाइस मिड कैप फंड ने दिया 5 साल में 11.62 फीसदी का रिटर्न।
-एक्सिस मिडकैप फंड ने दिया 5 साल में 11.61 फीसदी का रिटर्न।
-टाटा मिड कैप ग्रोथ फंड ने दिया 5 साल में 11.56 फीसदी का रिटर्न।
नोट : म्युचुअल फंड का डेटा 23 जुलाई 2019 तक का अपडेट है।
छोटे अमाउंट से भी शुरू हो सकी है म्युचुअल फंड में सिप
म्युचुअल फंड में निवेश का एक तरीका सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) कहलता है। सिप माध्यम से निवेश करने पर अच्छा रिटर्न पाने की उम्मीद बढ़ जाती है। सिप माध्यम से 500 रुपये महीने का भी निवेश किया जा सकता है। अगर कोई 10 साल तक 1000 रुपये महीने का ही निवेश करें तो यह 2.38 लाख रुपये हो जाएगा। यहां पर म्युचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 12 फीसदी माना गया है।
कैसे शुरू म्युचुअल फंड की सिप
म्युचुअल फंड में सिप (एसआईपी) 3 तरह से शुरू हो सकती है। पहला तरीका है कि म्युचुअल फंड एजेंट के माध्यम से सिप शुरू की जाए। दूसरा तरीका है कि किसी शेयर ब्रोकर से ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोल कर भी सिप को शुरू किया जाए। वहीं तीसरा तरीका है कि म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट प्लान में निवेश किया जाए। इस तरीके में म्युचुअल फंड कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर सीधे म्युचुअल फंड स्कीम्स को खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications