टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में घाटा बढ़कर 3698 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा 1902 करोड़ रुपए रहा था।
टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में घाटा बढ़कर 3698 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा 1902 करोड़ रुपए रहा था। टाटा मोटर्स द्वारा जारी बयान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू घटकर 61,466.99 करोड़ रुपए रह गया, जबकि बीते साल समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 66,701.05 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी ने कहा कि जून, 2019 समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 22.7 प्रति घटकर 1,36,705 इकाई रह गई। इस अवधि के दौरान टाटा मोटर्स की ब्रिटिश शाखा जगुआर और लैंड रोवर (जेएलआर) के नतीजों ने उसे लगातार झटका दिया। अप्रैल-जून, 2019 तिमाही के दौरान जेएलआर का कर पूर्व घाटा 39.5 करोड़ पाउंड से अधिक हो गया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में उसे 26.4 करोड़ पाउंड का घाटा हुआ था।
बता दें कि स्टैंडअलोन बेसिस पर देखें तो टाटा मोटर्स को तिमाही के दौरान 97.10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि बीते साल समान अवधि में कंपनी को 1,187.65 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
इससे पहले की रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा डाउनग्रेड किए जाने से कंपनी का शेयर 4.56 फीसदी कमजोर होकर 144.35 रुपए पर बंद हुआ। फिच ने टाटा मोटर्स के शेयर को डाउनग्रेड करने के साथ ही उसका आउटलुक भी भाकर निगेटिव कर दिया है। इंट्रा डे के दौरान शेयर ने 4.95 फीसदी की कमजोरी के साथ 143.75 रुपए का निम्नतम स्तर भी छूआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications