नई दिल्ली। गोल्ड का रेट तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते गोल्ड म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों की वैल्यू तेजी से बढ़ी है। पिछले काफी समय से निराश चल रहे गोल्ड म्युचुअल फंड में पैसा लगाने वालों को एक साल में बैंक की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) की तुलना में करीब 3 गुना तक रिटर्न मिला है। जानकारों का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार और बढ़ा तो अभी गोल्ड के रेट और ऊपर जा सकते हैं। ऐसे में टॉप 10 गोल्ड म्यूचुअल फंड के रिटर्न पर एक नजर डाल लेना ठीक रहेगा।

क्या होते हैं गोल्ड म्युचुअल फंड
गोल्ड म्युचुअल फंड में निवेश पैसा लगाता है। यहां पर लोगों को गोल्ड की कीमत के बराबर में यूनिट एलाट कर दी जाती है। आमतौर पर ज्यादातर गोल्ड म्यूचुअल फंड की 1 यूनिट 1 ग्राम सोने के बराबर की मानी जाती है। लोग इन फंड में 1 यूनिट यानी 1 ग्राम सोने की भी खरीद सकते हैं। जैसे-जैसे गोल्ड के रेट में बदलाव आता है, वैसे-वैसे प्रति यूनिट के रेट में भी बदलाव आता रहता है। आजकल बाजार में गोल्ड का रेट ऊपर है, तो गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी खूब फायदा हो रहा है। हालांकि यहां पर निवेशक अपना गोल्ड बेच कर जब चाहे पैसा ले सकता है, लेकिन अगर वह चाहे तो यहां से गोल्ड नहीं ले सकता है।
अब क्या करें गोल्ड म्युचुअल फंड के निवेशक
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार इस वक्त ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता का दौर है, यही कारण है कि सोने का दाम बढ़ रहा है। ऐसे में अगर किसी को शार्ट टर्म के लिए निवेश करना तो कर सकता है। वहीं उनकी राय है कि अगर किसी का काफी पुराना निवेश हो तो उसे पूरा या कुछ हिस्सा निकालने के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि अगर गोल्ड म्युचुअल फंड खरीदन की सोच भी रहे हैं तो एसआईपी यानी सिप माध्यम से ही निवेश करना चाहिए।
कितना मिला 1 साल में गोल्ड म्यूचुअल फंड में रिटर्न
गोल्ड म्यूचुअल फंड का पिछले 1 साल से ही प्रदर्शन सुधारा है। इस दौरान टॉप 10 गोल्ड म्युचुअल फंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इन सभी टॉप 10 गोल्ड म्युचुअल फंड ने एक साल में 17 फीसदी से ऊपर का रिटर्न दिया है। अगर इसकी बैंक की एफडी से तुलना की जाए तो यह करीब 3 गुना तक होता है। बैंक की एफडी की 1 साल की ब्याज दर करीब 6 फीसदी के आसपास है, जबकि टॉप गोल्ड म्युचुअल फंड का रिटर्न 17.94 फीसदी है।
टॉप 10 गोल्ड म्युचुअल फंड का 1 साल का रिटर्न
-आईडीबीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 17.94 फीसदी का रिटर्न।
-यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 17.81 फीसदी का रिटर्न।
-इनवेस्को इंडिया गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 17.77 फीसदी का रिटर्न।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 17.74 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक गोल्ड ईटीएफ फंड ने दिया 1 साल में 17.72 फीसदी का रिटर्न।
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 17.62 फीसदी का रिटर्न।
-एसबीआई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड गोल्ड ने दिया 1 साल में 17.58 फीसदी का रिटर्न।
-क्वांटम गोल्ड फंड ने दिया 1 साल में 17.55 फीसदी का रिटर्न।
-रिलायंस ईटीएफ गोल्ड ने दिया 1 साल में 17.55 फीसदी का रिटर्न।
-एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया 1 साल में 17.50 फीसदी का रिटर्न।
नोट : डाटा 24 जुलाई 2019 तक का अपडेट है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications