PNB (पंजाब नेशनल बैंक) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,019 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
PNB (पंजाब नेशनल बैंक) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,019 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। बैंक पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 940 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था जबकि पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही (जनवरी से मार्च 2019) में बैंक को 4,749.64 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पीएनबी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कुल आय पिछले वित्त वर्ष के 15,072.41 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,161.74 करोड़ रुपये हो गई।

पीएनबी के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बैंक के एमडी सुनील मेहता ने बताया, बैंक का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है और हमने 1019 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया है। हमने कई सेंट्रल लोन प्रोसेसिंग सेंटर बनाए। अपने रिस्क मैनेजमेंट सेंटर को मजबूत किया। पिछले साल और पिछली तिमाही की तुलना में ग्राउंड एनपीए और नेट एनपीए लेबल भी कम हुआ है। हमने एनपीए को कम करने की दिशा में अच्छा काम किया।
डेढ़ साल पहले नीरव मोदी घोटाला सामने आने के बाद लंबे समय से बैंक प्रबंधन में चल रहा था। हालांकि अब इन बातों को पीछे छोड़ते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल- जून 2019) में पीएनबी ने शुद्ध लाभ हासिल किया है। इस दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बैंक का शुद्ध एनपीए 10.58 प्रतिशत से कम होकर 7.17 प्रतिशत हो गया है। बैंक का ग्राउंड एनपीए भी 18.26 प्रतिशत से कम होकर 16.49 प्रतिशत रह गया।
पीएनबी के बेहतर नतीजों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला और दोपहर के कारोबार के दौरान पीएनबी के शेयर करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 68 रुपये के भाव पर थे। पीएनबी पिछले कुछ महीनों से अपने खाते की सफाई कर रहा था। पीएनबी के साथ नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फ्रॉड किया था। इस कारण बैंक की पूरी बैलेंसशीट बिगड़ गई थी।
हालांकि बैंक ने अपना प्रदर्शन सुधारा और धीरे-धीरे प्रगति की। इस तिमाही में हर बड़ा एनालिस्ट बैंक को घाटा होने का अनुमान लगा रहा था। बैंक ने अच्छे नतीजे देकर सबको चौंका दिया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications