कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह सेरेमनी उत्तर प्रदेश को औद्योगिक और नवोन्मेष का हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने रविवार को कहा कि दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत जमीन पर उतर रही परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार साबित होंगी।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह सेरेमनी उत्तर प्रदेश को औद्योगिक और नवोन्मेष का हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वह औद्योगिक निवेश के दूसरे चरण यानी दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर आयोजित समारोह से इतर बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'दृष्टिकोण' और उनकी पहल उत्तर प्रदेश में निवेशकों का विश्वास जबर्दस्त ढंग से बढ़ रही है। '' कृष्णमूर्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश फ्लिपकार्ट के लिए महत्वपूर्ण राज्य है। हम राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प को उनके उत्पादों के विपणन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हजारों शिल्पकार, छोटे व्यवसायी और महिला उद्यमी फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी को लाभकारी मान रहे हैं।
समूह के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (बीएमएमई) और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) को प्रोत्साहित करने की इच्छुक है।
कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे पारंपरिक उत्पाद हैं, जो अन्यत्र कहीं नहीं मिलते हैं, मसलन काला नमक चावल, चिकनकारी, जरी जरदोजी का काम और बनारस के रेशम का काम आदि।
उन्होंने कहा कि "हम यूपी के साथ साझेदारी करने की आशा कर रहे हैं, क्योंकि हम अगले 200-300 मिलियन ग्राहकों को ई-कॉमर्स का अनुभव करने और लाखों एमएसएमई आपूर्तिकर्ताओं, छोटे किसानों और किसान-उत्पादक संगठनों को लाखों आजीविका के अवसरों का सृजन करते हुए बाजार में जोड़ने के लिए ला रहे हैं।"
फ्लिपकार्ट, जिसे पिछले साल अमेरिकी रिटेल फर्म वॉलमार्ट द्वारा अधिग्रहित किया गया था, वह उत्तर प्रदेश में MSMEs और वन-डिस्ट्रिक्ट-वन-प्रोडक्ट (ODOP) को बढ़ावा देने के लिए समान रूप से उत्सुक है, इसके मुख्य कॉर्पोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications