आप भी ऑनलाइन कंपनियों से खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए वाकई बड़ी महत्वपूर्ण है। जी हां ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन उबर इट्स इंडिया को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
नई दिल्ली: आप भी ऑनलाइन कंपनियों से खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए वाकई बड़ी महत्वपूर्ण है। जी हां ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन उबर इट्स इंडिया को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। जानकारी के अनुसार, अमेजन इंडिया फूड डिलिवरी कारोबार में उतरना चाह रही है। अमेजन इंडिया फूड ऑर्डर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म उबर इट्स की स्थानीय इकाई के संभावित खरीद के लिए बातचीत कर रहा है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले शुरुआती स्तर पर बातचीत शुरू हुई है। इस तरह की पहल करने का मुख्य कारण यह हैं कि अमेजन का मानना है लोग बड़ी संख्या में फूड डिलिवरी ऐप पर बड़ी संख्या में ऑर्डर करते हैं। इससे कंपनी को और अधिक फायदा होगा।
फूड डिलिवरी शुरू करने से बढ़ सकती करोबार: अमेजन
वह इस सेवा को अमेजन इंडिया ऐप और अपने प्राइम सदस्यता कार्यक्रम के माध्यम से मुहैया करा सकती है। कंपनी अपने प्राइम सदस्यता प्लान के इस्तेमाल को बढ़ाना चाह रही है। अमेजन का मानना है कि फूड डिलिवरी शुरू करने से इस ऐप पर फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और किराना से कहीं ज्यादा ग्राहकों की आमद बढ़ सकती है। विभिन्न बाजार रिपोर्टों के अनुसार कंपनी की प्राइम सदस्यता योजना के देश में करीब 1 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।
300 मिलियन में अपना फूड डिलिवरी कारोबार बेचने की तैयारी में उबर ईट्स
कंपनी ने 129 रुपए के मासिक शुल्क के साथ मझोले और छोटे शहरों से भी नए सदस्यों को इसके साथ जोड़ा है। प्राइम में फूड डिलिवरी सेवा जोडऩे से ऐप पर दैनिक उपयोगकर्ताओं की संख्या और लेनदेन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उबर ईट्स 300 मिलियन में अपना फूड डिलिवरी कारोबार बेचने के लिए तैयार हो सकती है। इसके पहले उबर ईट्स से इस डील को लेकर स्विगी की बात चल रही थी। लेकिन, वैल्युएशन समेत अन्य मसलों को लेकर दोनों कंपनियों में यह डील पूरी नहीं हो सकी।
जोमैटो और स्विगी से अभी उबर ईट्स
बता दें कि स्विगी और जोमैटो से उबर ईट्स को बड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। एक तरफ स्विगी ग्रोसरी डिलिवरी मार्केट पर पकड़ बनाना चाहती है। वहीं दूसरी ओर वहीं जोमैटो अपने जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप के दम पर बाजार में पकड़ बनाये हुये है। बता दें कि इंडस्ट्री अनुमान के मुताबिक, पिछले स्विगी ने 8 लाख प्रतिदिन की दर से फूड डिलिवरी की थी। जबकि, जोमैटो 6.5 लाख ऑर्डर्स प्रतिदिन के हिसाब फूड डिलिवरी की थी। उबर इट्स की बात करें तो ये दोनों से पीछे रही थी। उबर ईट्स ने पिछले प्रतिदिन केवल 1.50 से लेकर 2 लाख ऑर्डर प्रतिदिन के हिसाब से फूड डिलिवरी किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications