सोमवार को सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला।
नई दिल्ली: सोमवार को सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने में आज 50 रुपये की गिरावट आई जिससे इसके दाम 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। दूसरी ओर वहीं, चांदी में आज 100 रुपये की गिरावट देखी गई जिससे इसकी कीमत 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने से भाव में यह मंदी देखी गई। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना आज 1,419.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। उधर चांदी न्यूयॉर्क में गिरावट के साथ 16.44 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 50 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। शुक्रवार को सोने में 40 रुपये की तेजी देखी गई थी जिससे इसके भाव 35,770 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए थे। उधर चांदी में शनिवार को 150 रुपये की गिरावट देखी गई थी, जिससे इसकी कीमत 42,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।
चांदी के भाव में 100 रु की गिरावट
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज सोमवार को 100 रुपये की गिरावट के साथ 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 34 रुपये की बढ़त हुई, जिससे इसके भाव 41,186 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये की ही गिरावट के साथ 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications