नई दिल्ली। बच्चों के कॅरियर की चिंता में माता-पिता न जानें क्या-क्या करते हैं। लेकिन अगर वह सही तरीके से फाइनेंशियल प्लानिंग कर लें तो बच्चों के कॅरियर की चिंता ही नहीं हर जाएगी। अगर सही तरीके से ये प्लानिंग की जाए बेटे या बेटी की जब उम्र 18 साल की होगी तो वह करोड़पति बन चुकी होगी। अगर एक करोड़ रुपया बेटा या बेटी के नाम पर उस समय जमा कर दिया जाएगा तो वह बिना किसी लोन के कोई भी पढ़ाई कर लेगा। वहीं इस 1 करोड़ रुपये के फंड का ब्याज उसे जिंदगी भर मिलता रहेगा।
लम्बे समय का निवेश फायदेमंद
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार जब भी निवेश लम्बे समय के लिए किया जाता है तो अच्छा रिटर्न मिलता है। इसलिए अगर बेटे या बेटी के जन्म लेते ही उसके नाम पर निवेश शुरू किया जाए तो उसके 18 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये का फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है। कई जगह पर लम्बे सयम में 15 फीसदी के ऊपर का रिटर्न मिला है। अगर ऐसी जगहों पर निवेश किया जाए तो बच्चों को आसानी से करोड़पति बनाया जा सकता है।
आसान है ऐसी प्लानिंग
बच्चों के लिए इस तरह की वित्तीय प्लानिंग आसान है। अगर बच्चे के जन्म के समय से यह निवेश किया जाए तो 18 साल तक यह निवेश चल सकता है। अगर आपके निवेश पर 12 या 15 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो आपको हर माह 9000 रुपये या 13000 रुपये का निवेश करना पड़ेगा। 12 फीसदी के रिटर्न के अपेक्षा से निवेश जाएगा तो 12000 रुपये महीने का निवेश करना होगा। वहीं अगर 15 फीसदी के रिटर्न की अपेक्षा के साथ निवेश किया जाएगा तो 9000 रुपये महीने का निवेश करना होगा। इतने रिटर्न के लिए लोगों को बच्चों के नाम पर म्यूचुअप फंड में निवेश करना होगा।
जानिए कैसे बढ़ेगा निवेश
अंश फायनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट के डायरेक्टर दिलीप कुमार गुप्ता के अनुसार हर माह किया गया निवेश लम्बे समय में काफी बड़ा फंड तैयार कर देता है। लोगों को लगता है कि हर माह इतना कम निवेश कैसे बड़ा हो जाएगा उन्हें कंपाउडिंग की ताकत का अंदाजा नहीं है। हर माह निवेश पर रिटर्न भी मिलता है और फिर इस रिटर्न में भी कंपाउडिंग ग्रोथ मिलती है। इसीलिए हर माह जमा पैसा तेजी से बढ़ता है। यही कारण है कि म्युचुअल फंड में सिप यानी एसआईपी माध्यम से निवेश सबसे अच्छा माना जाता है।
12 फीसदी रिटर्न वाली निवेश की योजना
-13000 रुपये से म्यूचुअल फंड में शुरू करें निवेश
-एसआईपी माध्यम से हर माह लगाएं 13000 रुपये
-इस पर मिले 12 फीसदी रिटर्न
-18 साल में तैयार हो जाएगा लगभग 1 करोड़ रुपये का फंड
15 फीसदी रिटर्न वाली निवेश की योजना
-9000 रुपये से म्यूचुअल फंड में शुरू करें निवेश
-एसआईपी माध्यम से हर माह लगाएं 9000 रुपये
-इस पर मिले 15 फीसदी रिटर्न
-18 साल में तैयार हो जाएगा लगभग 1 करोड़ रुपये का फंड
5 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड की एसआईपी स्कीमें
-मोतीलाल ओसवाल नॉस्डॉक 100 एक्सचेंज ट्रेडेड म्युचुअल फंड ने दिया 5 साल में 17.96 फीसदी का रिटर्न।
-फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रैंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज म्युचुअल फंड - डायरेक्ट प्लान ने दिया 5 साल में 16.41 फीसदी का रिटर्न।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज म्युचुअल फंड - डायरेक्ट प्लान ने दिया 5 साल में 15.45 फीसदी का रिटर्न।
-फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रैंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज म्युचुअल फंड ने दिया 5 साल में 15.41 फीसदी का रिटर्न।
-इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज म्युचुअल फंड - डायरेक्ट प्लान ने दिया 5 साल में 15.02 फीसदी का रिटर्न।
-मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्युचुअल फंड - डायरेक्ट प्लान ने दिया 5 साल में 14.33 फीसदी का रिटर्न।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी म्युचुअल फंड - डायरेक्ट प्लान ने दिया 5 साल में 14.19 फीसदी का रिटर्न।
-रिलायंस ईटीएफ बैंक ने दिया 5 साल में 14.88 फीसदी का रिटर्न।
-आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंकिंग और वित्तीय म्युचुअल फंड ने दिया 5 साल में 14.08 फीसदी का रिटर्न।
-मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्युचुअल फंड ने दिया 5 साल में 13.35 फीसदी का रिटर्न।
नोट : म्यूचुअल फंड की स्कीम का रिटर्न का डाटा 29 जुलाई 2019 का।
(नोट-निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स की तरफ से दी गई हैं। लेकिन निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications