फिल्म इंडस्ट्री में कई यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त का आज 60वां बर्थडे है।
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में कई यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त का आज 60वां बर्थडे है। संजू बाबा का जन्म 29 जुलाई 1959 को महान अदाकारा नरगिस दत्त और सुनील दत्त के घर हुआ था। संजय दत्त ने 1981 में फिल्म 'रॉकी' से करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म काफी हिट रही थी। बता दें कि संजय दत्त ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। कन्नड़ एक्टर यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा के किरदार को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन अब फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी होते ही ये कन्फर्म हो गया है कि 'केजीएफ 2' में संजय दत्त ही अधीरा बनेंगे।

संजय की बायोपिक पर बनी फिल्म 'संजू'
संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' काफी हिट रही थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के तीन दिन पहले ही संजय की मां नरगिस दत्त का निधन हो गया था। संजय दत्त ने अपने करियर में अब तक 123 फिल्में की हैं, जिसमें से 5 फिल्में सुपरहिट, 26 फ्लॉप और 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई। संजय की बायोपिक पर बनी फिल्म 'संजू' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इसमें संजय दत्त की भूमिका एक्टर रणबीर कपूर ने निभाई।
संजय दत्त के पास 55 मिलियन डॉलर
बॉलीवुड में इतने सालों से कम करने के बाद उनके नाम और उनके काम में कोई कमी नहीं आई है। आज जो उनके पास दौलत है उनके काम और नाम की पहचान कराते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो संजय दत्त के पास 55 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,78,64,47,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है। जो उन्हें इस उम्र में भी कई बॉलीवुड के कलाकारों से आगे खड़ा करती है।
संजय दत्त के कमाई का जरिया
अच्छी बात ये है कि वो बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। संजय दत्त कई तरह से अपनी दौलत में इजाफा करते हैं। वो एक फिल्म को करने का 6 से 8 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। आज भी वो लीड हीरो के रूप में आते हैं और कई प्रॉड्यूसर्स और डायरेक्टर्स उनपर दांव लगाने को तैयार रहते हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट के तौर पर एक करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। उनके पर्सलन इवेस्टमेंट भी हैं। करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा उन्होंने इनवेस्ट किया हुआ है। वहीं संजय दत्त हर साल डेढ़ से दो करोड़ के आसपास इनकम टैक्स पे करते हैं।
करीब 10 गाडिय़ां, जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपए से अधिक
संजय दत्त एक आलिशान घर बांद्रा, पाली हिल के पास के पास है जिसके वे मालिक भी हैं। उनका यह मकान 2009 में खरीदा गया था। जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए के आसपास है। बता दें कि शुरूआत से ही लग्जरी गाडिय़ों के शौकीन भी रहे हैं। संजय दत्त के पास करीब 10 गाडिय़ां हैं। फरारी 599, रॉल्य रॉयस गोस्ट, ऑडी, बेंटले, लैंड क्रूजर, मर्ससीडीज, पोरशे, हरले और डुकाती कंपनियों की गाडिय़ां है। जिनकी कीमत 13 करोड़ रुपए से अधिक है।
संजय दत्त की बेहतरीन फिल्म लिस्ट
Vaastav: The Reality (1999)
मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003)
Lage Raho Munna Bhai (2006)
साजन (1991)
खल नायक (1993)
सड़क(1991)
रॉकी(1981)
कांटे(2002)
हथियार (1989)
धमाल(2007)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications