नई दिल्ली। मुनाफे के फ्रंट पर लगातार जूझ रही एयरटेल ने वॉयस कॉल की वैलिडिटी को घटा दिया है। पहले एयरटेल 15 दिन की वॉयस कॉल की वैलिडिटी दे रही थी, जिसे घटा कर 7 दिन कर दिया गया है। इसका असर सभी प्रीपेड ग्राहकों पर पड़ेगा, जो सबसे ज्यादा हैं। जो लोग मिनिमम रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर यह लोग अब 7 दिन के भीतर दोबारा रिचार्ज नहीं कराएंगे तो, उनकी इनकमिंग कॉल रुक जाएगी।

ये होगा नुकसान
एयरटेल ने अपने मिनिमम रिचार्ज स्कीम में फेरबदल किया है। इस प्लान का इस्तेमाल प्रीपेड यूजर्स करते हैं। अभी तक एयरटेल रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होने के 15 दिन बाद तक ग्राहक को इनकमिंग की सुविधा देती थी, लेकिन अब इसे घटा कर 7 दिन कर दिया गया है। यानी अगर ग्राहक अब 7 दिनों के अंदर दोबारा रिचार्ज नहीं कराता है, तो उसे इनकमिंग कॉल नहीं मिलेगी। इसके तहत रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होने के बाद अगर ग्राहक के अकाउंट में बैलेंस है तो भी कॉल नहीं कर पाएंगे। इस प्रकार दो तरह से नुकसान होगा। एक तो 7 दिन इनकमिंग का नुकसान होगा, दूसरा पैसा होते हुए भी वह कॉल नहीं कर पाएंगे।
कमाई बढ़ाने का तरीका
एयरटेल टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियाे के बाद से लगातार कमाई को लेकर जूझ रही है। रिलायंस जियो ने पहले फ्री और बाद में सस्ती कॉल और डाटा देकर टेलीकॉम सेक्टर में चुनौती पेश की थी। इसके बाद से मोबाइल कंपनियों ने अपनी कमाई बढ़ाने के नए नए तरीके निकाले। एयरटेल ने भी अपनी कमाई बढ़ाने के लिए कई तरीके आजमाए हैं। इन्हीं में एक तरीका था कि मिनिमम रिचार्ज प्लान। अब हर ग्राहक को हर माह एक न्यूनतम राशि का रिचार्ज अनिवार्य रूप से कराना होता है।
ये है मिनिमम रिचार्ज का मतलब
टेलीकॉम कंपनियां मिनिमम रिचार्ज और स्मार्ट योजनाएं पर चल रही हैं। इनके तहत वैलिडिटी की लिमिट तय कर दी जाती है। एयरटेल के मिनिमम रीचार्ज प्लान की शुरुआत 23 रुपये से होती है। इस प्लान में वैलिडिटी 28 दिन की है। लेकिन अगर आपको कॉल करनी हो तो अलग से रिचार्ज कराना होगा।
यह भी पढ़ें : एयरटेल ने घटाए सेट टॉप बाक्स के रेट, जल्द उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications