नई दिल्ली। मोदी सरकार ने इरादा जाहिए किया है वह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को शेयर बाजार में लिस्ट कराना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो यह लिस्ट होते ही देश की सबसे बड़ी बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बन सकती है। फिलहाल देश की सबसे ज्यादा बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस शामिल हैं। लेकिन अगर एलआईसी शेयर बाजार में आती है तो यह इन दोनों कंपनियों से संयुक्त रूप से भी ज्यादा बड़ी हो जाएगी। एक बार पूर्व वित्तमंत्री वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2016 कहा था कि अगर एलआईसी शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो यह देश की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी होगी।

लम्बी होगी प्रक्रिया
एलआईसी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने के लिए सरकार को लम्बी प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले सरकार को संसद से इसके लिए मंजूरी लेनी होगी। ऐसा इसलिए करना होगा क्योंकि एलआईसी संसद में पास एक विशेष एक्ट के तहत बनी कंपनी है। ऐसे में इसे लिस्ट कराने से पहले ससंद में एलआईसी कानून में संशोधन करना पड़ेगा।
सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी
एलआईसी को बीते वित्त वर्ष में 48,436 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वहीं एलआईसी के पास कुल 31.10 लाख करोड़ रुपये के असेट अंडर मैनेजमेंट (एएमसी) है। एलआईसी को बीमाधारकों से कमाई होती है। यह कमाई प्रीमियम के तौर पर होती है, जो कि बीमाधारक हर साल जमा करते हैं।
जानिए टीसीएस और रिलायंस का बाजार पूंजीकरण
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में से टीसीएस का का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा है। यह 7.91 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का नंबर है, जिसका बाजार पूंजीकरण 7.70 लाख करोड़ रुपये है।
एलआईसी का जानें कहां कहां है निवेश
एलआईसी के कई लाख करोड़ रुपये की नकदी है, जिसका वह निवेश करती है। एलआईसी ने डिबेंचर और बॉन्ड में करीब 4,34,959 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। इसके अलावा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 3,76,097 करोड़ रुपये का निवेश है। वर्ष 2018-19 में एलआईसी को शेयर बाजार में निवेश से 23,621 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। एलआईसी ने इस दौरान शेयर बाजार में 68,621 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा था।
यह भी पढ़ें : नौकरी मिलने के पहले बेटा हो जाएगा करोड़पति, ऐसे करें प्लान
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications