नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए नया प्लान जारी किया है। इसके उम्मीद है कि एयरेटल और रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर मिलेगी। कंपनी ने इस योजना का नाम वोडाफोन रिवार्ड प्रोग्राम रखा है। इस योजना के तहत ग्राहकों को हर रिचार्ज पर रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे।

ऐसे उठाएं फायदा
इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को हर रिचार्ज करने के बाद 72 घंटों के अंदर *999# डायल करना होगा। इसके अलावा कंपनी के आधिकारिक ऐप 'माई वोडाफोन एप' पर जाकर भी यह रिवार्ड प्वाइंट लिए जा सकते हैं। वोडाफोन आइडिया ने अपनी इस स्कीम में कोई न्यूनतम या अधिकतम रिचार्ज की बाध्यता नहीं लगाई है। ग्राहक किसी भी अमाउंट का रिचार्ज करा सकते हैं। कंपनी ने हर हर रिचार्ज पर रिवॉर्ड प्वांइट देने का फैसला किया है। इस ऑफर का लाभ कॉलिंग और अनलिमिटेड पैक के अलावा एसएमएस और डाटा पैक भी रिचार्ज कराने पर भी मिलेगा। बस ग्राहकों को यह रिवॉर्ड प्वांइट क्लेम करने होंगे।
खराब रहे हैं रिजल्ट
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, 'जून तिमाही के दौरान वोडा के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी की कमी और वायरलेस सर्विसेज से हासिल होने वाले रेवेन्यू में 6 फीसदी की गिरावट से सेक्टर में स्टेबिलिटी का भ्रम और जल्द रिवाइवल की उम्मीद, दोनों टूट जाएंगे। वोडा-आइडिया के पहले तिमाही के रिजल्ट के साथ उन निवेशकों का अनुमान सही होने की संभावना बढ़ गई है जिनके मुताबिक आने वाले समय में इंडियन टेलिकॉम सेक्टर में सिर्फ दो बड़े प्लेयर रह जाएंगे।'
लगातार बढ़ रहा घाटा
कंपनी अपने घाटे से परेशान है और किसी तरह अपनी रेवेन्यू बढ़ाना चाहती है। कुछ दिन पहले शुरू किए गए मिनिमम रिचार्ज प्लान का कंपनी का फायदा मिला है। लेकिन कंपनी के कस्टमर्स टॉप मिडिल सेगमेंट में कम वैल्यू वाले टैरिफ प्लान में शिफ्ट हुए हैं। कंपनी के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं है। जानकारों का कहना है कि कंपनी की आय में तिमाही आधार पर आई गिरावट की यही वजह है।
यह भी पढ़ें : ये हैं Jio, Vodafone और Airtel के खास प्लान, डालें एक नजर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications