सस्ते में हवाई सफर करने का काफी अच्छा मौका है। एयरलाइन इंडिगो ने अपनी 13वीं वर्षगांठ पर एनिवर्सरी सेल को शुरू करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: सस्ते में हवाई सफर करने का काफी अच्छा मौका है। एयरलाइन इंडिगो ने अपनी 13वीं वर्षगांठ पर एनिवर्सरी सेल को शुरू करने की घोषणा की है। जी हां यदि आप भी अगले छह-सात महीने (15 अगस्त से 28 मार्च 2020 के बीच) में ट्रैवल प्लान कर रहे तो सस्ते में हवाई सफर कर सकते हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो अपनी 13वीं सालगिरह पर खास ऑफर के तहत यह मौका दे रही है। कस्टमर इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग 31 जुलाई से सुबह 6 बजे से 4 अगस्त रात 23.59 तक कर सकते हैं।
31 जुलाई 2019 से 4 अगस्त 2019 तक ही करा सकते बुकिंग
यात्रियों के सुविधा के लिए इंडिगो अपने सालगिरह पर सस्ते हवाई टिकट का ऑफर दे रहा है। इंडिगो ने अपना 13वां एनिवर्सिरी सेल लॉन्च किया है। इसमें रियायती दरों में एयर टिकट बुक कराए जा सकते हैं। ऑफर के तहत घरेलू रूट पर हवाई सफर का शुरुआती किराया 999 रुपये है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए किराये की शुरुआती कीमत 3499 रुपये रखी गई है। बता दें कि इंडिगो की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एनिवर्सरी सेल के तहत टिकट की बुकिंग 31 जुलाई 2019 से 4 अगस्त 2019 के बीच कराई जा सकती है। वहीं, इस बुकिंग पर ट्रैवल 15 अगस्त 2019 से 28 मार्च 2020 के बीच किया जा सकता है।
इन बैंकों के जरिये लें कैशबैक ऑफर
आपको इस बात की भी जानकारी देना चाहेंगे कि इंडिगो की सेल के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से टिकट बुकिंग पर छूट मिल रही है। बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 20 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसके लिए मिमिमम ट्रांजैक्शन 4000 रुपये का होना चाहिए। वहीं अधिकतम 10000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है।यह कैशबैक 4 अगस्त 2016 तक ही हासिल किया जा सकता है।
इंडिगो की इस सेल पर यस बैंक भी कैशबैक दे रहा है। बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए इंटरनेशनल रुट की टिकट बुकिंग पर फ्लैट 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ध्यान देने वाली बात हैं कि शर्त यह है कि कम से कम 10 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन होना चाहिए। इसका फायदा 4 अगस्त 2019 तक ही उठाया जा सकता है।
बुकिंग से पहले इन बातों पर ध्यान दें
- इंडिगो की एनिवर्सिरी सेल के तहत टिकट बुक करने से कुछ शर्तों को जान लेना जरूरी है।
- इंडिगो सेल के तहत न्यूनतम किराया एकतरफ का है। इसमें सभी टैक्स शामिल है। हालांकि ऑफर के तहत सीटों की संख्या सीमित है।
- सबसे अहम शर्त यह है कि टिकट किराया और फ्लाइट शेड्यूल में बिना किसी अग्रिम सूचना के कंपनी की तरफ से बदलाव किया जा सकता है।
- यह ऑफर इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) की तरफ से है। कस्टमर इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग 31 जुलाई को संबह 6 बजे से 4 अगस्त रात 23.59 तक कर सकते हैं।
- सेल का फायदा ऑफर अवधि की बुकिंग के दौरान ही वैध है। डिर्पाचर से 15 दिन पहले बुकिंग होनी चाहिए।
- ऑफर के तहत सीटें सीमित हैं। इसलिए छूट सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा।
- एयरपोर्ट चार्जेज और सरकारी टैक्स पर छूट नहीं लागू है। इस ऑफर को किसी दूसरे ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ शामिल नहीं किया जा सकता है।
- ऑफर के तहत बुकिंग को न तो ट्रांसफर किया जा सकेगा और नहीं एक्सचेंज होगी। रिफंड भी नहीं मिलेगा। रूट में बदलाव करने पर शुल्क और किराये के बीच का अंतर चुकाना होगा।
- इंडिगो की ग्रुप बुकिंग्स पर यह ऑफर मान्य नहीं होगा। वहीं कंपनी का यह ऑफर भारतीय कानून के दायरे में है। यदि किसी भी तरह का विवाद होता है निपटारा नई दिल्ली न्यायाधिकार के तहत होगा।
- इंडिगो की वेबसाइट पर नियम और शर्तों का पूर ब्योरा है। टिकट बुकिंग से पहले कृप्या जरूर पढ़ लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications