नई दिल्ली। शेयर बाजार का जुलाई 2019 में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इसके चलते म्युचुअल फंड ने भी जुलाई में निगेटिव रिटर्न दिया है। हालात तो यहां तक खराब रहे कि कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने तो 13 फीसदी तक का नुकसान करा दिया है। इनकम टैक्स बचाने वाले म्युचुअल फंड (ईएलएसएस) ने तो 14 फीसदी तक का नुकसान एक महीने में ही करा दिया है।
अब क्या करें निवेशक
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार अगर पहले से एक बार में ही इस निवेश कर रखा है, तो अभ बेचने की जल्दबाजी न करें। बाजार जल्द ही सुधेरगा तब बेचने का मौका आएगा। वहीं उनके अनुसार जिनकी म्युचुअल फंड में सिप यानी रह माह निवेश चल रहा है, वह अपनी सिप जरूर जारी रखें। उनके अनुसार शेयर बाजार की गिरावट में ही सिप में सबसे सस्ती खरीदारी होती है। अगर सिप जारी रखी जाएगी तो म्युचुअल फंड में अच्छी एवेरेजिंग हो जाएगी। इसका बाद में बहुत फायदा मिलेगा।
क्या अभी नई खरीदारी करना चाहिए
जानकारों के अनुसार शेयर बाजार में अभी गिरावट थमती नहींं लग रही है। ऐसे में एक साथ म्युचुअल फंड में निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। लेकिन अगर कोई अगर लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहता है तो सिप शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। लेकिन उन्हीं निवेशकों को इस समय सिप शुरू करनी चाहिए, जो कम से कम 3 से 5 साल तक निवेश जारी रखें। और इस दौरान पैसों की जरूरत न पड़े, जिसके चलते म्युचुअल फंड से पैसा निकालना पड़े।
क्या होती है सिप
सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप म्युचुअल फंड में निवेश एक तरीका है। सिप से निवेश करने पर अच्छा रिटर्न पाना काफी आसान हो जाता है। सिप 500 रुपये महीने से भी शुरू हो सकती है। अगर कोई 10 साल तक 2000 रुपये महीने का निवेश करें और इस पर 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह 4.6 लाख रुपये हो जाएगा।
3 तरह से शुरू हो सकती है म्युचुअल फंड में सिप
म्युचुअल फंड में सिप यानी एसआईपी तीन तरह से शुरू कर सकते हैं। एक तरीका म्युचुअल फंड एजेंट है। वहीं दूसरा तरीका है कि किसी ब्रोकर से ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोल कर भी सिप करें। इसके अलावा तीसरा तरीका है कि म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट प्लान में निवेश करें। इस तरीके में म्युचुअल फंड कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर निवेश करना पड़ता है।
ये हैं जुलाई-2019 में नुकसान कराने वाली म्युचुअल फंड स्कीमें
लार्ज कैप म्युचुअल फंड
-रिलायंस लार्ज कैप फंड ने दिया जुलाई 2019 में 8.31 फीसदी का रिटर्न
-डीएसपी टॉप 100 इक्विटी फंड ने दिया जुलाई 2019 में 7.42 फीसदी का रिटर्न
-एचएफसी टॉप 100 फंड ने दिया जुलाई 2019 में 7.25 फीसदी का रिटर्न
लार्ज एंड मिड कैप फंड
-रिलायंस विजन फंड ने दिया जुलाई 2019 में 9.36 फीसदी का रिटर्न
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी एडवांटेज फंड ने दिया जुलाई 2019 में 9.15 फीसदी का रिटर्न
-प्रिंसिपल इमर्जिंग ब्लूचिप फंड ने दिया जुलाई 2019 में 8.19 फीसदी का रिटर्न
मिड कैप फंड
-अदित्य बिड़ला सन लाइफ इमर्जिंग लीडर्स फंड ने दिया जुलाई 2019 में 10.59 फीसदी का रिटर्न
-डीएचएफएल प्रामेरिका मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड ने दिया जुलाई 2019 में 10.30 फीसदी का रिटर्न
-टॉरस डिस्कवरी (मिडकैप) फंड ने दिया जुलाई 2019 में 9.49 फीसदी का रिटर्न
स्मॉल कैप फंड
-टॉरस डिस्कवरी (मिडकैप) फंड ने दिया जुलाई 2019 में 9.49 फीसदी का रिटर्न
-सुंदरम स्मॉल कैप फंड ने दिया जुलाई 2019 में 13.65 फीसदी का रिटर्न
-सुंदरम माइक्रो कैप चुनें - सीरीज एक्स ने दिया जुलाई 2019 में 13.60 फीसदी का रिटर्न
ईएलएसएस
-सुंदरम लॉन्ग टर्म माइक्रो कैप टैक्स एडवांटेज फंड - सीरीज VI ने दिया जुलाई 2019 में 13.99 फीसदी का रिटर्न
-सुंदरम लॉन्ग टर्म माइक्रो कैप टैक्स एडवांटेज फंड - सीरीज वी ने दिया जुलाई 2019 में 13.43 फीसदी का रिटर्न
-सुंदरम लॉन्ग टर्म माइक्रो कैप टैक्स एडवांटेज फंड - सीरीज IV ने दिया जुलाई 2019 में 12.92 फीसदी का रिटर्न
मल्टी कैप फंड
-रिलायंस कैपिटल बिल्डर फंड IV - सीरीज ने दिया जुलाई 2019 में 13.68 फीसदी का रिटर्न
-रिलायंस कैपिटल बिल्डर फंड IV - सीरीज डी ने दिया जुलाई 2019 में 13.14 फीसदी का रिटर्न
-रिलायंस कैपिटल बिल्डर फंड IV - सीरीज बी ने दिया ने दिया जुलाई 2019 में 12.36 फीसदी का रिटर्न
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications