जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जी हां जियो के कारण अब रेस्टोरेंट में डिनर करना सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जी हां जियो के कारण अब रेस्टोरेंट में डिनर करना सस्ता हो गया है। मुकेश अंबानी ने टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो और डाइनआउट ने साथ मिलकर भारत का सबसे बड़ा डाइनिंग आउट प्लेटफ़ॉर्म ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (जीआईआरएफ) के नए एडिशन की शुरुआत की है। जो कि आज से यानी 1 अगस्त, 2019 से शुरू हो रहा है और 1 सितंबर, 2019 को समाप्त होगा।

बता दें कि एसोसिएशन के माध्यम से जियो अपने यूजर्स के डिजिटल लाइफ के अनुभव को और बेहतर करना चाहता है। डाइनआउट के यूजर्स को आमतौर पर प्लेटफ़ॉर्म पर रिजर्वेशन के समय बुकिंग चार्ज देना होता है। बदले में यूजर्स को बिल पर छूट मिलती है और भोजन, पेय और बफे पर 1 + 1 ऑफ़र का आनंद ले सकते हैं।
पहले बुकिंग शुल्क पर 100 रुपये का लाभ
इस फेस्टिवल में जियो सब्सक्राइबर 17 शहरों में (जहां डाइनआउट चल रहा) ऑफर अवधि के दौरान अपने पहले बुकिंग शुल्क पर 100 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। यह जियो यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव फायदा है। जियो यूजर्स के लिए MyJio ऐप के कूपन सेक्शन में डिस्काउंट कोड उपलब्ध होगा। जिन जियो सब्सक्राइबर्स के पास पहले से MyJio ऐप इंस्टॉल नहीं है, वे भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और डाइनआउट प्लेटफॉर्म पर रीडेम्शन के लिए कूपन एक्सेस कर सकते हैं।
जानें क्या है जीआईआरएफ?
जानकारी दें कि यह फेस्टिवल 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक चलता है, जिसमें कुल बिल, फूड बिल, ड्रिंक बिल, बफे और कूपन पर 50% की छूट दी जाती है, जो 17 शहरों में 8,000+ रेस्टोरेंट में फैला है, जैसे दिल्ली (दिल्ली एनसीआर), मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता , पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, चंडीगढ़, गोवा, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, सूरत, कोच्चि, लुधियाना और नागपुर। यह फेस्टिवल पहला खाद्य और पेय उत्सव है जिसे 2017 में उपभोक्ताओं के बीच डाइनिंग आउट संस्कृति को बढ़ावा देने और भारतीयों के भोजन करने के तरीके को बदलने के विचार के साथ लॉन्च किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications