एयरटेल ग्राहकों के लिए बड़े काम की खबर है। जी हां अगर आपका भी एयरटेल 3जी नेटवर्क का सिम है तो ये खबर जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए बड़े काम की खबर है। जी हां अगर आपका भी एयरटेल 3जी नेटवर्क का सिम है तो ये खबर जरूर पढ़ें। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि वह मार्च 2020 तक पूरे देश में 3जी सेवाएं बंद कर देगा। बता दें कि कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा है 3जी सेवाएं बंद करने की शुरुआत कोलकाता से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने कहा है कि इस समय उसका फोकस अधिक से अधिक प्राप्ति और औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (एआरपीयू) बढ़ाने पर है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि सेक्टर की व्यवहार्यता के कारण लंबी अवधि में टैरिफ बढ़ाने की जरूरत है।

3जी सेवाएं कोलकाता से हो चुकी है बंद होने की शुरुआत
जानकारी दें कि भारती एयरटेल के सीईओ (भारत और साउथ एशिया) गोपाल विट्ठल बयान जारी कर कहा है कि कंपनी कोलकाता से 3जी सेवाएं बंद करने की शुरुआत कर चुकी है। इस दौरान इस बात की भी जानकारी दी कि सितंबर तक देश के 6 से 7 और सर्किल्स में 3जी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर से मार्च के मध्य पूरे देश में 3जी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि संभवत: हम अप्रैल 2020 से 2जी से 4जी स्पेक्ट्रम पर मूव कर लेंगे। इसके बाद हम केवल 2जी और 4जी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने पूरे 2जी स्पेक्ट्रम को 4जी में बदल देंगे। हालांकि, 2जी सेवाएं जारी रखने के छोटा सा स्लग जारी रखेंगे।
84 लाख एयरटेल के 4जी ग्राहक
जानकारी दें कि कंपनी ने कहा है कि उसके पास 84 लाख 4जी और 12 करोड़ डाटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहक हैं। भारती एयरटेल के ग्राहकों की डाटा खपत हर महीने 11 जीबी से ज्यादा हो गई है। कंपनी का कहना है कि वह अपने 900 मेगाहर्टज से लेकर 2100 हर्टज के समस्त 3जी नेटवर्क को 4जी नेटवर्क में बदल रहा है। इस बदलाव के बाद कंपनी की इंडोर कवरेज बेहतर होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications