एचडीएफसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकल आधार पर 3,203.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली: एचडीएफसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकल आधार पर 3,203.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है। जी हां गिरवी रखकर कर्ज देने वाले देश के सबसे बड़े संस्थान एचडीएफसी लिमिटेड के मुनाफे में अप्रैल-जून 2019 तिमाही में 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कुल 3203.10 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा
रेगुलेटरी फाइलिंग में एचडीएफसी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में उसे कुल 3203.10 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा रहा है। हालांकि रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में एचडीएफसी को कुल 2190 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
12,996.11 करोड़ रुपए की कुल आमदनी
जानकारी दें कि एचडीएफसी ने कहा है कि 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में उसकी कुल आमदनी 12,996.11 करोड़ रुपए रही है। पिछले साल समान अवधि में उसे 9,951.98 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। एचडीएफसी ने कहा है कि पहली तिमाही में ग्रोस एनपीए में बढ़ोतरी हुई है और यह वार्षिक आधार पर 1.22 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 1.29 फीसदी पर पहुंच गया है। जबकि वार्षिक आधार पर व्यक्तिगत एनपीए 0.68 फीसदी से बढ़कर 0.72 फीसदी हो गया है जबकि गैर व्यक्तिगत ग्रोस एनपीए 2.46 फीसदी से बढ़कर 2.68 फीसदी हो गया है।
एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में आया उछाल
बता दें कि पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ने के बाद एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों में उछाल आ गया है। दोपहर 3.12 बजे सेंसेक्स में एचडीएफसी के शेयर 1.64 फीसदी के उछाल के साथ 2121.70 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी में यह 1.67 फीसदी के उछाल के साथ 2121.75 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications