जैसे 30 मिनट में आपको पिज्जा अपने घर में मिल जाता है ठीक उसी तरह अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से भी आपको सिर्फ 30 मिनट में कोई भी ऑर्डर मिल जाएगा।
जैसे 30 मिनट में आपको पिज्जा अपने घर में मिल जाता है ठीक उसी तरह अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से भी आपको सिर्फ 30 मिनट में कोई भी ऑर्डर मिल जाएगा। यह सब संभव करने के प्रयास में लगे हैं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस। जेफ का तो इरादा यह भी है कि आपके ऑर्डर प्लेस करने से पहले ही डिलीवरी तैयार कर ली जाए।

आपको बता दें अमेजन के पास एंटिसिपेटरी शिपिंग का पेटेंट है। इसके माध्यम से कंपनी यह अंदाजा लगाएगी आप क्या कर सकते हैं और वो प्रोडक्ट नोट के लिए पहले ही तैयार कर लेगी। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी इसे कैसे अमल में लाती है। अमेजन ने एंटिसिपेटरी शिपिंग का पेटेंट 2014 में ही करा लिया था। कंज्यूमर बिहेवियर के आधार पर अमेजन अपनी यह रणनीति लागू करेगा।
तो फिर ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह संभव है? फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, द इकोनॉमिस्ट के अमेरिकी बिजनेस एडिटर विजय वैथीस्वरन ने कहा, ये कंपनियां इन मामलों में आगे बढ़ेंगी क्योंकि उनके पास डेटा का भंडार है। फिलहाल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ती प्रतियोगिता के कारण कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अगर अमेजन इसे लागू कर लेता है तो ऑनलाइन शॉपिंग एक नए लेवल पर पहुंच जाएगी।
अमेजन उबर इट्स इंडिया को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। जानकारी के अनुसार, अमेजन इंडिया फूड डिलिवरी कारोबार में उतरना चाह रहा है। अमेजन इंडिया खाद्य आपूर्ति और उपलब्धता प्लेटफॉर्म उबर इट्स की स्थानीय इकाई के संभावित खरीद के लिए बातचीत कर रहा है। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले के स्तर पर बातचीत शुरू हुई है। इस तरह की पहल करने का मुख्य कारण यह है कि अमेजन का मानना है कि लोग बड़ी संख्या में खाद्य वितरण एप पर बड़ी संख्या में ऑर्डर करते हैं। इससे कंपनी को और अधिक लाभ होगा।
इसके साथ ही 8 अगस्त से अमेजन का फ्रीडम सेल शुरु होने वाली है। जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications