देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन में इस समय ऑफर देने की जैसी होड़ सी लगी रहती है। इनकी आपसी होड़ का फायदा इनके यूजर्स को मिलता है।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन में इस समय ऑफर देने की जैसी होड़ सी लगी रहती है। इनकी आपसी होड़ का फायदा इनके यूजर्स को मिलता है। आपको यहां पर हम बताएंगे कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन के वो कौन-कौन से बड़े ऑफर हैं।
एयरटेल
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को दी जाने वाली वैलिडिटी की सुविधा में कटौती कर दी थी। पहले रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म होने के 15 दिन बाद तक इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती थी जिसे अब घटाकर 7 दिन कर दिया गया है।
एयरटेल के ऑफर्स
इसके अलावा एयरटेल 98, 65, 48, 35 और 23 रुपए के भी रिचार्ज प्लान हैं। आपको बता दें कि एयरटेल के 98 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिट और 6 जीबी डाटा मिलता है। 48 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी और 3 जीबी डाटा मिलता है।
तो वहीं 65 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी और 200 एमबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही 55 रुपए का टॉकटाइम भी मिलता है। 35 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन वैलिडिटी और 100 एमबी का डाटा मिलता है। साथ ही 26.66 रुपए का टॉकटाइम भी मिलता है। 23 रुपए रिचार्ज में सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है।
वोडाफोन के ऑफर्स
बात करें वोडाफोन के रिचार्ज प्लान की तो इसमें कंपनी 95 रुपए रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 95 रुपए का टॉकटाइम दे रही है। साथ ही 500 एमबी का डाटा प्लान भी मिल रहा है। 65 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 200 एमबी डाटा और 55 रुपए का टॉकटाइम दिया जा रहा है। 39 रुपए में रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 एमबी डाटा और 30 रुपए का टॉकटाइम दिया जा रहा है। तो वहीं 35 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 100 एमबी डाटा और 26 रुपए का टॉकटाइम दिया जा रहा है।
जियो के ऑफर्स
अब बात करते हैं जियो के ऑफर्स के बारे में। जियो फोन को छोड़कर बाकी यूजर्स के लिए 28 दिन की वैलिडिटी का सबसे सस्ता प्लान 98 रुपए का है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जियो एप का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। इसमें यूजर को 28 दिन के लिए 2जीबी हाई स्पीड का डाटा दिया जा रहा है। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64 केबीपीएस की रह जाएगी। बता दें कि यूजर्स को 300 एसएमएस भी करने के लिए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications