पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जी हां एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार किसानों को तोहफा देने वाली है।
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जी हां एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार किसानों को तोहफा देने वाली है। 15 अगस्त को पीएम मोदी किसानों के लिए पेंशन स्कीम की घोषणा कर सकते हैं। कृषि सचिव ने राज्यों को प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को लागू करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत अन्नदाताओं को हर महीने 3000 रुपए की पेंशन मिलेगी।

12-13 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा
पीएम नरेंद्र मोदी 15 अगस्त के खास मौके पर किसानों के लिए पेंशन स्कीम की घोषणा कर सकते हैं। इस स्कीम का लाभ 12-13 करोड़ किसानों को मिलेगा। योजना को कई चरणों में लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में 5 करोड़ किसानों को इस स्कीम का लाभ मिलेगी, जिसमें 18 से 40 साल तक के किसानों को इस स्कीम से जोड़ा जाएगा और उनके 60 साल पूरा होने के बाद उन्हें हर महीने 3000 रुपए पेंशन के तौर पर मिलेगी। जानकारी दें कि किसान पेंशन योजना पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ पहुंचाना
जानकारी दें कि वित्त मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के अनुसार इस स्कीम में राज्य सरकारों का पूरा सहयोग लिया जाएगा। वहीं राज्यों को कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग दें। जहां तक इस स्कीम में वित्त संबंधी तकनीकी बातें हैं, उस बारे में सहमति बन गई है। केंद्र सरकार इसका पूरा जिम्मा लेगी और राज्य सरकारों पर किसी प्रकार का वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि एनडीए सरकार पूरी निष्ठा के साथ किसानों के हितों की रक्षा करने, उनकी आमदनी बढ़ाने के साथ उनका जीवन स्तर उठाने और उनको सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications