रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि समय पूर्व पूरा कर्ज चुकाने पर पेनल्टी चार्ज नहीं देना होगा।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि समय पूर्व पूरा कर्ज चुकाने पर पेनल्टी चार्ज नहीं देना होगा। बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) पर आरबीआई का नया नियम लागू होगा। बता दें कि नोटिफिकेशन के जरिये आरबीआई ने इस बात की जानकारी दी है। जी हां आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) आम ग्राहक द्वारा फ्लोटिंग दर पर लिए गए ऋण का समय से पहले भुगतान कर ऋण खाता बंद करने के लिए कोई शुल्क नहीं ले सकतीं।

उच्च शिक्षा तथा निजी ऋण लेने वाले ग्राहकों को भी लाभ
वहीं आरबीआई ने शुक्रवार को दो अलग-अलग अधिसूचना जारी कर बैंकों तथा एनबीएफसी द्वारा इस संदर्भ में वसूले जा रहे चार्ज (फोरक्लोजर चार्ज) पर स्थिति स्पष्ट की है। उसने कहा है कि किसी 'व्यक्ति' द्वारा कारोबार से इतर किसी और उद्देश्य के लिए फ्लोटिंग दर पर लिए गए लोन के लिए बैंक तथा एनबीएफसी समय से पहले भुगतान कर लोन खाता बंद करने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकतीं। जबकि केंद्रीय बैंक की इस अधिसूचना से घर तथा गाड़ी लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। कई बार ग्राहक पूरा लोन एक साथ चुकाकर ब्याज बचाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए लगने वाला चार्ज इतना अधिक होता था कि ज्यादा ग्राहक अपना मन बदल देते थे। साथ ही उच्च शिक्षा तथा पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों को भी लाभ होगा।
इन बैंकों पर लगाया जुर्माना
बता दें कि आरबीआई ने सात बैंकों पर अलग-अलग दिशा-निर्देशों और नियमों के उल्लंघन के मामले में कुल 11 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि उसने इलाहाबाद बैंक तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर दो-दो करोड़ रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
इतना ही नहीं इन बैंकों के बही-खातों की जाँच के दौरान पाया गया कि इन्होंने चालू खाता खोलने, चालू खातों के परिचालन, बिलों पर डिस्काउंट और पुन: डिस्काउंट, धोखाधड़ी के वर्गीकरण और रिपोर्टिंग, फंड के अंतिम इस्तेमाल की निगरानी तथा बैलेंस शीट की तिथि पर जमा संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है।
More From GoodReturns

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या अब आपकी EMI कम होगी?

RBI का बड़ा फैसला: EMI का बोझ अब नहीं बढ़ेगा!

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications