नई दिल्ली। अगर आपको भारतीय कलाकारों और खिलाड़ियों की कमाई देख कर लगता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमा रहें हैं, तो आप गलत हैं। हाल ही मैं फोर्ब्स ने 2019 के हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टॉप 10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी या कलाकार नहीं है। जिस भारतीय को इस लिस्ट में टॉप 100 में स्थान मिला है, वह हैं फिल्मी कलाकार अक्षय कुमार। अक्षय कुमार को इस लिस्ट में 35वां स्थान मिला है और उनकी कुल कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (करीब 444 करोड़ रुपये) आंकी गई है। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर सिंगर टाइलर स्विफ्ट रहे हैं, जिनकी कमाई अक्षय कुमार से करीब तीन गुना ज्यादा आंकी गई है। फोर्ब्स के अनुसार इनकी कमाई 18.5 करोड़ डॉलर रही है।

देश में सबसे ज्यादा कमाई वाले कलाकर बने अक्षय कुमार
फिल्मों और विज्ञापनों से अक्षय कुमार की कमाई लगातार बढ़ रही है। वह कई सफल फिल्में दे चुके हैं। इनको फिल्म इंडस्ट्री के काफी बिजी कलाकार माना जाता है। अक्षय की आगामी फिल्मों में मिशन मंगल, हाउसफुल 4, गुड न्यूज, लक्ष्मी बॉम्ब और सूर्यवंशी जैसे फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में बड़े बैनरों की हैं। वहीं 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बना दिया था। वहीं पैडमैन, गोल्ड रिलीज आदि फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया था।
ये है टॉप 10 की लिस्ट
-नंबर वन पर सिंगर टाइलर स्विफ्ट। इनकी कमाई 18.5 करोड़ डॉलर।
-दूसरे नंबर पर टीवी पर्सनालैटी और मॉडल काइली जेनर। इनकी कमाई 17 करोड़ डॉलर।
-तीसरे नंबर रैपर केन्या वेस्ट। इनकी कमाई 15 करोड़ डॉलर।
-चौथे नंबर पर फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी। इनकी कमाई 12.7 करोड़ डॉलर।
-पांचवें नंबर पर सिंगर सॉन्गराइटर एड शीरन। कमाई 11 करोड़ डॉलर।
-छठे नंबर पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। इनकी कमाई 10.9 करोड़ डॉलर।
-सातवें नंबर पर फुटबॉल प्लेयर नेमार। इनकी कमाई 10.5 करोड़ डॉलर।
-आठवें नंबर पर 10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ म्यूजिशियन द ईगल्स।
-नौवें नंबर पर अमेरिकी टीवी पर्सानैल्टी डॉक्टर फिल मैक्ग्रॉ। इनकी कमाई 9.5 करोड़ डॉलर।
-10वें नंबर पर बॉक्सर कनेलो अल्वारेज। इनकी कमाई 9.4 करोड़ डॉलर।
टॉप 100 में एकमात्र भारतीय अक्षय कुमार
-फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में भारतीय कलाकार अक्षय कुमार हैं। इनको 35वां स्थान मिला है। इनकी कमाई 6.5 करोड़ डॉलर (444 करोड़ रुपये)।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications