हाल ही में अमेज़न ने अपने फ्रीडम सेल की घोषणा की है। अमेज़न फ्रीडम सेल 8 अगस्त शुरु हो कर 11 अगस्त तक चलेगी। ठीक इसी तरह, फ्लिपकार्ट भी अपना सेल आयोजित करेगी।
नई दिल्ली: हाल ही में अमेज़न ने अपने फ्रीडम सेल की घोषणा की है। अमेज़न फ्रीडम सेल 8 अगस्त शुरु हो कर 11 अगस्त तक चलेगी। ठीक इसी तरह, फ्लिपकार्ट भी अपना सेल आयोजित करेगी। जिसकी शुरूआत इस हफ्ते ही होने वाली है। बता दें कि इस हफ्ते होने वाली इस सेल को नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के नाम से बुलाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल का आगाज़ 8 अगस्त को होगा। जो कि 10 अगस्त तक चलेगी। हालांकि जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए इसका आगाज़ 7 अगस्त को रात 8 बजे ही हो जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिटं/ डेबिट कार्ड इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट
बता दें कि फ्लिपकार्ट की सेल से पहले कुछ बड़े ऑफर्स का खुलासा हो गया है। सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहकों को इस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर होने वाली नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में में मोबाइल फोन्स, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविज़न, स्पीकर्स और अन्य लोकप्रिय प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट इस सेल के दौरान के चुनिंद प्रोडक्ट को अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ बेचेगी।
टीवी एंड अप्लायंस पर 75 फीसदी तक डिस्काउंट
नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के तहत टीवी एंड अप्लायंस पर 75 फीसदी तक डिस्काउंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एसेसरीज पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट, फैशन एंड क्लोदिंग पर 50-80 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर की जा रही है। ब्यूटी एंड बेबी केयर प्रोडक्ट्स 99 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में मोबाइल फोन्स पर मिलने वाली छूट का खुलासा हुआ है।
इन मोबाइल फोन पर छूट
इस प्लेटफॉर्म पर मौज़ूद एक टीज़र पेज से पता चला है कि कई लोकप्रिय फोन अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध होंगे। रेडमी नोट 7 प्रो पर एक्सचेंज में अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
- सेल में रेडमी नोट 7एस और रियलमी 3 प्रो भी सस्ते में बिकेंगे।
- हॉनर 20आई को 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जाएगा।
- वीवो ज़ेड1 प्रो को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा।
- ओप्पो के1 के 4 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट को 12,990 रुपये में बेचा जाएगा।
- हॉनर 8सी हैंडसेट 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
बिना ब्याज वाले ईएमाई की विकल्प
फ्लिपकार्ट की नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल में चुनिंदा आईफोन मॉडल बिना ब्याज वाले ईएमाई के विकल्प के साथ आएंगे। फिलहाल, ऑफर का खुलासा नहीं हुआ है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में हॉनर 9एन, हॉनर 9आई और असूस 5ज़ेड छूट के साथ बिकेंगे। सैमसंग की गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन के साथ 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। गैलेक्सी ए10 सीरीज़ के फोन के साथ 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। ओप्पो आर17 प्रो, ओप्पो रेना 10x ज़ूम और ओप्पो एफ11 प्रो भी अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। सर्वाधिक छूट 7,000 रुपये तक की होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications