9 राज्यों के 13 शहरों में ई-व्हीकल के 84 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। कंपनी ने अगले 34 महीने के दौरान 300 चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है।
इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की डिमांड दिन व दिन बढ़ती जा रही है। पर्यावरण प्रदूषण से बचने में अब न केवल सरकार बल्कि आदमी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी सीरीज में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में एक अहम साधन बनता जा रहा है। ये व्हीकल खरीदने के लिए लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रात्साहित करने का भी काम किया जा रहा है। तभी तो ऑटो सेक्टर की दो बड़ी कंपनियां टाटा पावर और टाटा मोटर्स ई-व्हीकल में भविष्य को देखते हुए बड़े निवेश और प्लान के साथ बाजार में उतर रही हैं। जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार टाटा पावर के प्रेसिडेंट रमेश सुब्रमण्यम और टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट शैलेष चंद्र ने इस बारे में और ई-व्हीकल के प्लान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। तो आइए जानते हैं उनके इस प्लान के बारे में।

तीन महीने तक मिलेगी फ्री चार्जिंग की सुविधा
जी न्यूज ने अपने रिर्पोट में आगे बताया कि टाटा पावर के नए बिजनेस सीएफओ और प्रेसिडेंट रमेश सुब्रमण्यम ने बताया कि हमने 9 राज्यों के 13 शहरों में ई-व्हीकल के 84 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। कंपनी ने अगले 34 महीने के दौरान 300 चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है। टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने ई-व्हीकल की लॉन्चिंग की है। कंपनी का ई-व्हीकल खरीदने वाले को तीन महीने तक मुफ्त चार्जिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। चार्जिंग स्टेशन का पता लगाने के लिए एप्स भी जारी किया जाएगा, ताकि ग्राहक को चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
बड़े-बड़े महानगरों में होंगे चार्जिंग स्टेशन
तो वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक मॉबिलिटी बिजनेस और इंजीनियरिंग स्ट्रैटेजी प्रेसिडेंट शैलेश चंद्र ने कहा कि यह दौर देश और ऑटो सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद ई-वार्कल पर 80,000 रुपये तक की छूट इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पर मिलेगी। कंपनी को मिलने वाला फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के बारे में ग्राहकों को जागरूक करेंगे। इसके लिए विज्ञापन भी जारी करेंगे। जल्द ही दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और मुंबई में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications