नई दिल्ली। भारत के गृहमंत्री अमित शाह के संसद में धारा 370 को हटाने की सिफारिश करने के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार धड़ाम हो गया। गृहमंत्री अमिम शाह ने आज संसद में जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने की सिफारिश की है। इसके बाद राष्ट्रपति ने भी इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। वहीं जम्मू और कश्मीर के पुनर्गठन का विधेयक भी पेश किया। इसके अनुसार लद्दाख को जम्मू और कश्मीर से अलग करके इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया गया है। भारत सरकार के इस फैसलों से पाकिस्तानी का शेयर बाजार धड़ाम हो गया। पाकिस्तानी शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स केएसई-100 में सोमवार को 600 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 31,100 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी शेयर बाजार बीते दो वर्षों से दुनिया में सबसे खराब रिटर्न देने वाला शेयर बाजार बना हुआ है। भारत की ओर से पुलवामा हमले के बाद की गई एयर स्ट्राइक से भी पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम हआ था। उस वक्त पाकिस्तान का शेयर बाजार में 3 दिन में 2,000 अंक से अधिक का गोता लगा गया था।
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इस वक्त बुरे दौर में है। पाकिस्तानक लगभग कंगाली जैसे हालात में है। पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था से पाक प्रधानमंत्री इमरान खान भी काफी परेशान हैं। पाकिस्तान में इस समय महंगाई चरम पर है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई में 10.34 फीसदी रहा है। यह आंकड़ा जून में 8.9 फीसदी पर था। पिछले साल से तुलना करें, तो जुलाई 2018 में यह 5.84 फीसदी पर था। पाकिस्तान के शेयर बाजार पर महंगाई की बढ़ी दर का भी प्रभाव बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : नौकरी मिलने के पहले बेटा हो जाएगा करोड़पति, ऐसे करें प्लान
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications