जैसा कि आप जानते हैं कि ऑटो इंडस्ट्री में काफी मंदी चल रही है जिसके चलते कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाला जा रहा है यानी कि अब उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है।
जैसा कि आप जानते हैं कि ऑटो इंडस्ट्री में काफी मंदी चल रही है जिसके चलते कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाला जा रहा है यानी कि अब उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। बता दें कि मारुति सुजकी ने 1000 अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। इतना ही नहीं नई भर्तियों पर भी रोक लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मौजूदा स्थिति में मंदी से निपटने के लिए कंपनी लागत में कटौती के दूसरे उपाय भी खोज रही है। आपको बता दें कि ऑटो इंडस्ट्री की इस मंदी के चलते वाहन कंपनियों की बिक्री न सिर्फ कम हुई है, बल्कि निचले स्तर पहुंच गई है।

रिर्पोट के अनुसार अस्थायी कर्मचारी सबसे पहले प्रभावित होते हैं और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। फिलहाल, इस मामले पर कंपनी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार महीने-दर-महीने बिक्री गिरने और डीलरशिप पर इन्वेंट्री के बढ़ने से न सिर्फ मारुति सुजुकी, बल्कि दूसरी ऑटो कंपनियों को अपना प्रोडक्शन कम करना पड़ा है। जिसके कारण फैक्ट्री और खुदरा स्तर पर नौकरियां कम हो गई हैं।
तो वहीं मारुति सुजुकी ने जुलाई महीने में 35.1 प्रतिशत की रिकॉर्ड गिरावट के साथ घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की 100,006 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 154,150 यूनिट्स का रहा। जबकि अप्रैल से जुलाई की अवधि में मारुति सुजुकी की संचयी बिक्री 474,487 यूनिट्स की रही है, जो कि बीते साल की समान अवधि में बेची गई 617,990 यूनिट्स के मुकाबले 23.2 फीसद की गिरावट है। मारुति की बिक्री में अब बलेनो प्रीमियम हैचबैक की 1796 यूनिट्स भी शामिल हैं जिनकी टायोटा को सप्लाई की गई है।
आपको बता दें कि गुरुवार को मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल बिक्री में जुलाई में 33.5 फीसदी गिरावट की जानकारी दी थी, जिसमें कंपनी द्वारा किए जाने वाला निर्यात भी शामिल था। मारुति सुजुकी इंडिया के अनुसार, पिछले महीने उसने कुल 1,09,264 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,64,369 वाहनों की बिक्री की थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 35.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि जुलाई में कुल 1,00,006 वाहनों की रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications