दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना रहें तो यह खबर पढ़ लें।
नई दिल्ली: दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना रहें तो यह खबर पढ़ लें। जी हां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ने बिजली से चलने वाले वाहनों (ई-वाहन) पर जीएसटी में कटौती का फायदा अपने ग्राहकों को दिया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के दाम में 8,600 रुपये तक की कटौती की है। इस बात की जानकारी सोमवार को ओकिनावा ने दी है। सरकार ने ई-व्हीकल्स पर जीएसटी की दरों को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया है। 80 हजार रुपये सस्ती हुई टाटा की इलेक्ट्रिक कार टिगोर ये भी पढ़ें

करीब 8600 रुपए तक की कटौती
जानकारी दें कि ओकिनावा की तरफ से बयान जारी करके उसके इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 8,600 रुपये की कमी की बात कही गई है। इस कीमत में कटौती सरकार की फेम 2 सब्सिडी के साथ की जाती है। ओकिनावा के लेड बैटरी आधारित स्कूटरों के दाम में 2,500 से लेकर 4,700 रुपये तक और ली-ऑयन यानी लीथियम आयन बैटरी वाले स्कूटरों की कीमतों में 3,400 रुपये से लेकर 8,600 रुपये तक की कटौती की गई है।
मार्केट में ओकिनावा के स्कूटर हैं
ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत 37,000 रुपये से 1.08 लाख रुपये के बीच है। फिलहाल मार्केट में ओकिनावा iPraise+, Ridge+, Ridge, Praise, Raise और Ridge30 जैसे स्कूटर शामिल हैं। बता दें कि ओकिनावा ऑटोटेक के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक जितेंदर शर्मा ने कहा कि वाहन उद्योग को केंद्रीय बजट से बहुत अधिक बढ़ावा मिला है और जीएसटी दरों में कटौती का फैसला और भी ज्यादा स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि कीमत में कटौती से कंपनी के वाहन शहरी यात्रियों के लिए मजबूत विकल्प बनेंगे।
इन कंपनियों ने भी कीमतों में की कटौती
जी हां बताना चाहेंगे कि ओकिनावा से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार ई-वेरिटो की कीमतों ने कमी की है। कंपनी ने ई-वेरिटो की कीमतों में 80 हजार रुपये की कमी की है। इससे पहले हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना के कीमतें घटाते हुए 25.30 लाख रुपये से घटाकर 23.72 लाख रुपये कर दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications