नई दिल्ली। पिछले साल नबंवर में करीब 78,500 हजार पेट्रोल पंपों के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने आवेदन मांगे थे। इनमें से लोगों को पेट्रोल पंप एलाट करने का काम शुरू हो चुका है। तीनों सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने लगभग 9 हजार स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए लेटर ऑफ इंटेट को भेज दिया है। ऐसे में अगर आपने भी नबंवर में पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया हो तो तुरंत पेट्रोलियम कंपनियों से संपर्क कर अपनी स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
पिछले साल मांगे गए थे आवेदन
पेट्रोलियम कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल पेट्रोल पंप की संख्या दोगुना करना चाहती हैं। इसके लिए तीनों तेल कंपनियों ने पिछले साल नवंबर में 78,500 पेट्रोल पंपों के लिए आवेदन मंगे थे। कंपनियों को लगभग 95 फीसदी स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन मिले हैं। करीब 39 फीसदी स्थानों पर एक-एक आवेदन और 56 फीसदी स्थानों पर दो या इससे अधिक आवेदन किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के चलते नहीं बंट पाए थे पेट्रोल पंप
पेट्रोलियम कंपनियां चाहती थीं कि जल्द ही इन पेट्रोल पंप का आवंटन किया जाए, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते यह नहीं हो पाया। बाद में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने फिर से पेट्रोल पंप डीलरशिप को बांटने की प्रक्रिया शुरू की है।
33,200 स्थानों के लिए चुने गए
पेट्रोलियम कंपनियों ने ड्रॉ और सबसे ज्यादा बोली के आधार पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस देने के लिए 33,200 स्थानों पर लोगों का चयन किया है। इसमें से करीब 9 हजार लोगों को लेटर ऑफ इंटेट भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें से 110 नए पेट्रोल पंप स्थापित भी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंपों के आने वाले है बुरे दिन, जानें सरकार की योजना
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications