अगर आप भी भीम एप का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। भीम एप पर बड़ी सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली: अगर आप भी भीम एप का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। भीम एप पर बड़ी सुविधा मिलेगी। पेमेंट ऐप भीम यूजर इसके अगले वर्जन में कई बैंक खातों को इससे जोड़ सकेंगे। जानकारी दें कि इस ऐप का अगला वर्जन अक्टूबर में पेश किए जाने की योजना है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना हैं कि भीम ऐप को अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं अक्टूबर में पेश होने वाले इसके अगले वर्जन में इस ऐप के जरिए कई बैंक खातों तक पहुंच सुलभ होगी।

भीम ऐप के जरिए जून में हुए 1.5 करोड़ लेनदेन
इस दौरान अधिकारी ने इस बात का भी दावा किया है कि भीम का अगला वर्जन निजी क्षेत्र के पेमेंट प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर देगा। इस वक्त देश में गूगल पे, पेटीएम, अमेजॉन पे, फोनपे, HDFC PayZapp, आदि पेमेंट्स ऐप मौजूद हैं। वहीं उनका ये भी कहना हैं कि भीम के जरिए जनसुविधाओं के बिलों का भुगतान पहले से किया जा सकता है। हम कई और व्यावसायियों को इससे जोड़ रहे हैं। इससे उपभोक्ता उनके उत्पाद और सेवाओं की खरीद कर सकेंगे और ऐप के जरिए उसका भुगतान कर सकेंगे। आपको इस बात की जानकारी दें कि कोई भी यूजर, जिसने अपने मोबाइल फोन नंबर को बैंक खाते से जोड़ा हुआ है, भीम ऐप इंस्टॉल कर इसके जरिए लेनदेन कर सकता है। बता दें कि जून में भीम ऐप के जरिए 6,202 करोड़ रुपये मूल्य के डेढ़ करोड़ लेनदेन किए गए।
वॉट्सऐप पेमेंट्स सर्विस जल्द हो सकता लॉन्च
जल्द ही इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपनी पेमेंट्स सर्विस को इस साल के आखिर में भारत में लॉन्च कर सकता है। इस वक्त वॉट्सऐप के भारत में लगभग 40 करोड़ यूजर हैं। बता दें कि कंपनी भारत में लगभग 10 लाख यूजर के साथ अपनी पेमेंट्स सर्विस की पिछले साल से टेस्टिंग कर रही है।
फ्लाइट टिकट और होटल की बुकिंग भी होगी आसान
वहीं यूपीआई ऐप धारक आसानी से फ्लाइट टिकट व होटल की बुकिंग भी कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रस्ताव दिया है कि ई-वॉलेट से भी भुगतान शुरू हो, लेकिन फिलहाल केवल बैंक खातों से ऐसा होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications