देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को सस्ते कर्ज का तोहफा दिया है। बैंक ने विभिन्न कर्ज अवधियों पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी की कटौती की है।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को सस्ते कर्ज का तोहफा दिया है। बैंक ने विभिन्न कर्ज अवधियों पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.10 फीसदी की कटौती की है। इसके बाद होम लोन, ऑटो और पर्सनल लोन सस्ते हो जाएंगे। यह कटौती आज यानि 7 अगस्त 2019 से प्रभावी हो गयी है।

बताना चाहेंगे कि एमसीएलआर घटने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी पड़ती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी से अब तक रेपो दरों में 0.75 फीसदी की कटौती की है। उसने भी बैंकों से इसका लाभ जल्द से जल्द ग्राहकों को हस्तांतरित करने के लिए कहा है। बता दें कि कटौती के बाद अब एचडीएफसी बैंक की नई एमसीएलआर एक साल अवधि वाले कर्ज के लिए 8.60 फीसदी हो गई है।
एचडीएफसी भी कर चुकी है कटौती
होम फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने भी अलग-अलग अवधि और रकम के रिटेल लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की थी। यह कटौती नए कर्ज के साथ मौजूदा लोन पर भी लागू होगी। एचडीएफसी ने बयान में कहा कि 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.60 फीसदी ब्याज लिया जाएगा। महिला ग्राहकों के लिए यह दर 8.55 फीसदी होगी। यह कटौती मौजूदा ग्राहकों के लिए भी होगी। वहीं 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर 8.85 फीसदी ब्याज लिया जाएगा। महिला ग्राहकों के लिए यह दर 8.80 फीसदी होगी। जबकि 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर क्रमश: 8.90 फीसदी और 8.85 फीसदी ब्याज दर लागू होगी।
क्या है एमसीएलआर ?
एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं। इसके तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। इसके साथ ही एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई सस्ती हो जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications