रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को क्रेडिट पॉलिसी जारी कर दी। इसमें उसने रेपो रेट को 0.35 फीसदी की कमी की है।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को क्रेडिट पॉलिसी जारी कर दी। इसमें उसने रेपो रेट को 0.35 फीसदी की कमी की है। इस कमी के बाद अब रेपो रेट 5.75 फीसदी से घट कर 5.40 फीसदी हो गया है। अब उम्मीद की जा सकती है कि बैंक भी इतना लाभ अपने होम लोन लेने वाले कस्टमरों को देंगे। अगर ऐसा होता है तो होम लोन लेने वालों की किस्त यानी ईएमआई घट जाएगी। इस घटी हुई किस्त का फायदा हजारों रुपये में हो सकता है। अगर किसी ने 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो उसको अधिकतम करीब 78 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। यह गणना एसबीआई के होमलोन की दर 8.15 फीसदी ब्याज से 15 साल के होम लोन पर की गई है।
कब मिलेगा यह फायदा
होम लोन के अलावा अन्य तरह के लोन लेने वालों को यह फायदा तभी मिलेगा जब देश के बैंक और वित्तीय संस्थान अपनी ब्याज दरें आरबीआई की रेपो के अनुरूप घटाएंगे। यह भी हो सकता कि बैंक 0.35 फीसदी घटी रेपो रेट का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को न दें। बैंक अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार रेपो रेट में हुई चौथाई फीसदी का पूरा या इससे कुछ कम फायदा भी दे सकते हैं। साथ ही यह भी संभव है कि कुछ बैंक इसका फायदा दे ही न।
किसको मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
अगर किसी ने जून की शुरुआत में ही 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है, तो उसकी हर माह 8.15 फीसदी ब्याज के साथ किस्त 28929.95 रुपये बनी होगी। अगर बैंक क्रेडिट पॉलिसी में घटाए गए 0.35 फीसदी रेपो रेट का पूरा लाभ अपने होम लोने वाले ग्राहकों को देते हैं, तो उनकी होम लोन की ब्याज दर घट कर 7.80 फीसदी रह जाएगी। इस ब्याज दर से उनकी किस्त घट कर 28496.95 रुपये रह जाएगी।
ग्राहकों को कितना मिल सकता है फायदा
अगर बैंक अपनी होम लोन की ब्याज दर 0.35 फीसदी घटाते हैं, तो होम लोन लेने वालों की किस्त हर माह करीब 433 रुपये घट सकती है। यह फायदा एक साल में करीब 5196 रुपये का होगा। वहीं यह फायदा 5 साल में 25980 रुपये का और 10 साल में 51960 रुपये का होगा। लेकिन अगर किसी ने जून या जुलाई 2019 की शुरुआत में ही होम लोन लिया है, तो उसको सबसे ज्यादा फायदा करीब 77940 रुपये का होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications