एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। आपको जानकर खुशी होगी कि एसबीआई ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दर घटाई है।
नई दिल्ली: एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। आपको जानकर खुशी होगी कि एसबीआई ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दर घटाई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी की कटौती की है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि एमसीएलआर की नई दरें 10 अगस्त यानी शनिवार से लागू होंगी। एसबीआई की 1 साल की नई एमसीएलआर 8.40 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी होगी। बैंक का लोन अप्रैल से अब तक 0.35 फीसदी सस्ता हो गया है। जल्द ही 24 घंटे मिलेगी एनईएफटी की सुविधा ये भी पढ़ें

लगातार चौथी बार रेपो रेट में की कटौती
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती की है। जानकारी दें कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट 0.35 फीसदी घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया। वहीं दूसरी ओर ये भी जानें कि यह रेपो रेट 9 साल के निचले स्तर पर है। इसी के साथ आरबीआई ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कमी की है। एमपीसी के 6 सदस्यों में से 4एमपीसी सदस्य 0.35 फीसदी कटौती के पक्ष में थे। वहीं 2 सदस्य 0.25 फीसदी की कटौती चाहते थे। एमपीसी का पॉलिसी पर अकोमोडेटिव रुख बरकरार रखा है। एमपीसी ने ब्याज दरों पर नरम रुख कायम रखा है।
एसबीआई पहले ही रेपो लिंक्ड होम लोन प्रोडक्ट की सुविधा दे रहा है। जो कि ये सुविधा 1 जुलाई 2019 से लागू हुई है। आज की कटौती के बाद रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 1 सितंबर 2019 से 7.65 फीसदी हो जाएगी। एसबीआई ने कहा है कि उसने रिजर्व बैंक के रेपो रेट कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को पहुंचाया है।
क्या है एमसीएलआर ?
एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं। इसके तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। इसके साथ ही एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई सस्ती हो जाती है।
इन बातों पर ध्यान दें
- रेपो दर घटकर 5.40% हो गया है ।
- पहले 5.75% पर थी रिजर्व बैंक की रेपो रेट दर।
- 0.75% की कटौती पिछले तीन समीक्षा बैठक में हुई। अभ चौथी बार 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है।
- पहले रिवर्स रेपो रेट 5.50 फीसदी थी जिसे अब 5.15 फीसदी कर दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications